क्या है सीएम कृषक समृद्धि योजना? आज ई-पोर्टल लॉन्च करेंगे सीएम योगी, जानें किसे मिलेगा लाभ

CM Krishak Samriddhi Yojana Benefit: मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रदेश के किसानों के लिए कृषि लोन लेना आसान बनाने की कोशिश की गई है. कई बार अधिक ब्याज दर के कारण किसान बैंक से लोन लेने से बचते हैं. वहीं आर्थिक परेशानी के कारण खेती से जुड़े कई जरूरी काम भी पूरे नहीं हो पाते हैं.
CM Krishak Samriddhi Yojana

सीएम कृषक समृद्धि योजना का लाभ किसे मिलेगा

Yogi Launches E Portal: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं का सीधा लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को मिलता है. अब सरकार किसानों के लिए एक और नई योजना शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर 2026 को किसानों के लिए ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का e-Portal लन्च करने वाले हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों को कम ब्याज दर पर कृषि लोन मिल सकेगा. आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना क्या है और इसका लाभ किन किसानों को मिलेगा.

किसानों को कम ब्याज पर मिलेगा लोन

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रदेश के किसानों के लिए कृषि लोन लेना आसान बनाने की कोशिश की गई है. कई बार अधिक ब्याज दर के कारण किसान बैंक से लोन लेने से बचते हैं. वहीं आर्थिक परेशानी के कारण खेती से जुड़े कई जरूरी काम भी पूरे नहीं हो पाते हैं. ऐसे किसानों को राहत देने के लिए सरकार यह योजना शुरू कर रही है. इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के पात्र किसानों को मिलेगा. किसान के पास अपनी कृषि भूमि होना जरूरी है, क्योंकि योजना के तहत कृषि कार्यों के लिए लोन दिया जाएगा. योजना की खास बात यह है कि किसानों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा.

6 लाख रुपये तक का लोन और ब्याज पर सब्सिडी

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत पात्र किसानों को 6 लाख रुपये तक का लोन 6 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जाएगा. वहीं राज्य सरकार की ओर से 5 प्रतिशत तक का ब्याज अनुदान दिया जाएगा. इससे समय पर लोन की किस्त चुकाने वाले किसानों को ब्याज के बोझ में राहत मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें-पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन खाते में आएगा पैसा, जानें लेटेस्ट उपडेट

सीएम कृषक समृद्धि योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

  • किसान योजना का लाभ लेने के लिए अपनी नजदीकी उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा से संपर्क कर सकते हैं.
  • बैंक शाखा से योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा. फॉर्म भरते समय किसान को भूमि रिकॉर्ड, आधार कार्ड, और निवास प्रमाण पत्र जमा करना होगा.
  • इसके अलावा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का e-Portal 23 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लॉन्च करने वाले हैं.

ज़रूर पढ़ें