‘हम बंटे थे इसीलिए कटे थे’, CM योगी ने फिर दोहराया पुराना बयान, राम मंदिर पर क्या बोले?
CM योगी
CM Yogi Reiterates Unity Slogan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर दोहराया है कि ‘हम बंटे थे इसीलिए कटे थे.’ इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया.
अयोध्या में संत ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज के पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने राम मंदिर को लेकर कहा कि वे जिस अयोध्या में चढ़ावे की चर्चा करते हैं, मु्द्दा क्या था? राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया तो SIT बनी, SIT के अनुसार, कार्रवाई हुई और चल रही है. सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसमें किसी को कोई संदेह होना भी नहीं चाहिए.
हम बंटे थे, इसीलिए कटे थे: CM
इस दौरान सीएम योगी ने अपने एक भाषण के बयान को फिर दोहराया. उन्होंने कहा, “एक दिशा में, एक स्वर में, एक साथ चलने की कमी थी, हम बंटे थे और इसीलिए कटे थे. आजादी के एक दिन पहले यानी 14 अगस्त 1947 को केवल हिंदू और सिख नहीं कटा था, तब भारत भी कटा था. वह भारत कटा तो हिंदू भी कटा, कोई प्रश्न नहीं पूछता.”
अतीत की गलतियां न दोहराएंः सीएम योगी
संभल को लेकर सीएम योगी ने कहा कि 1526 में आज से 500 साल पहले यहां के श्री हरिहर मंदिर को तोड़कर वहां का गुलामी ढांचा खड़ा कर दिया गया. अगर उसका प्रतिकार 1526 में एकजुट होकर किया गया होता, तो फिर 1528 में अयोध्या में दोहराने का कोई दुस्साहस नहीं करता. अगर आप अभी भी इन चीजों की अनदेखी कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हम अतीत की उन गलतियों को दोहराने का प्रयास कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः यूपी में महिलाओं को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए? चुनाव से पहले योगी सरकार कर सकती है ऐलान
कमी थी तो सिर्फ एकता की…
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम के मंदिर को क्षतिग्रस्त करके सनातन धर्मावलंबियों को अपमानित करते हुए गुलामी का ढ़ांचा तैयार किया गया था. लेकिन इस दौरान सनातन धर्मावलंबी मौन रहा, चुप नहीं रहा, विभाजित था, बंटा हुआ था, ऐसा नहीं थी उसके पास किसी चीज की कमी थी. कमी थी तो सिर्फ एकता की.