UP स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का जाल! शिकायत पहुंची PMO, जांच के आदेश जारी

UP News: UP स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत PMO तक पहुंच चुकी है. पीएमओ ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.
UP Health Department

यूपी स्वास्थ्य विभाग

UP Health Department: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशालय में कथित रूप से बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. जिसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने शिकायत के बाद एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच एजेंसियों की नजरें टिकी हुई हैं. पीएम कार्यालय में यह शिकायत रामेश्वर शर्मा नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी. जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में स्वास्थ्य महानिदेशालय में तबादलों में कथित लेनदेन, लंबे समय से जमे अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. यह शिकायत न सिर्फ पीएमओ, बल्कि राज्यपाल, रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से की गई है. जिसमें महानिदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर पवन कुमार अरुण पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

बड़े घोटाले उजागर होने की संभावना

शिकायत में पैसे लेकर ट्रांसफर कराने का भी आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रांसफर के लिए लाखों रुपए लिए जाते हैं. कई तो ऐसे अधिकारी हैं, जो दशकों से एक ही जगह पर तैनात हैं. ऐसे अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं और अकूत संपत्ति अर्जित की है. अगर ऐसे अधिकारियों की सही से जांच की जाए, तो बड़े घोटाले उजागर होने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः टिन्नू यादव से लेकर चंपत राय तक, राम मंदिर में किसकी क्या थी जिम्मेदारी? SIT ने चढ़ावा चोरी मामले में किया खुलासा

PMO से मिला जांच का आदेश

फिलहाल, इस मामले की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. वहीं PMO ने जांच के आदेश दिए हैं. हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि इस घोटाले की जांच कौन सी एजेंसी करेगी. लेकिन आदेश मिलने के बाद जांच होने तय है. जांच के बाद ही कुछ कह पाना सही रहेगा कि आखिर घोटाला कितना बड़ा है.

ज़रूर पढ़ें