पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी पिकअप से टकराई एंबुलेंस, दो सगे भाई समेत 5 की मौत

Barabanki road accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक एंबुलेंस शव लेकर गाजीपुर जा रही थी. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकरा गई. जिसकी वजह से कुल 5 लोगों की मौत हो गई.
Barabanki road accident

बाराबंकी सड़क हादसे में 5 की मौत

Road accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक एंबुलेंस शव लेकर गाजीपुर जा रही थी, लेकिन इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकरा गई. जिसकी वजह से कुल 5 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल, प्रशासन की टीम हादसे की वजह की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में थाना सुबेहा क्षेत्र के घेरावन के पास हुआ. जो एक्सप्रेस-वे का 53.3 किलोमीटर पॉइंट है. जयपुर से शव को लेकर एंबुलेंस को गाजीपुर पहुंचाना था. लेकिन गाजीपुर पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया. एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मृतकों की हुई पहचान

मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की. मृतकों में दो पश्चिम बंगाल और तीन राजस्थान के बताए जा रहे हैं. सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है. पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को पुलिस परिजनों को सौंप देगी.

पुलिस जांच में जुटी

हालांकि यह हादसा किन वजहों से हुआ है. अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन माना जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार और धुंध की वजह से हुआ होगा. फिलहाल, पुलिस और रेस्क्यू टीम जांच करने में जुटी है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर हादसा किन वजहों से हुआ है. पुलिस ने सभी शवों को अस्पताल की मार्चुरी में रखवाया है और इसकी सूचना परिजनों को दे दी है. परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें