झांसी: पुलिस ने चलाया हैंडपंप पानी की जगह निकली शराब, जमीन के नीचे छिपाई थी हजारों लीटर कच्ची शराब

यूपी के झांसी से शराब तस्करी के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर आरोपियों ने जमीने के नीचे टैंक में हजारों लीटर कच्ची शराब छुपा रखी थी.
Jhansi illicit liquor case

कच्ची शराब पर झांसी पुलिस की रेड

यूपी के झांसी से शराब तस्करी के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर आरोपियों ने जमीने के नीचे टैंक में हजारों लीटर कच्ची शराब छुपा रखी थी. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. तलाशी के दौरान जो हुआ उसने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया. पुलिस ने इस मामले की एक गिरफ्तारी भी की है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

झांसी के सकरार थाने का मामला

दरअसल ये घटना उत्तर प्रदेश के झांसी के सकरार थाना क्षेत्र की है. यहां पुलिस जब कार्रवाई करने पहुंची तो एक हैंडपंप नजर आया जो एक सामान पानी के नल की तरह लग रहा था. लेकिन असल में ये हैंडलपंप तस्करों ने जमीन में बने टैंकों से शराब बाहर निकालने के लिए लगा रखा था. पुलिस ने जब इस हैंडपंप को चलाकर देखा तो उसमें से कच्ची शराब निकली.

हैंडपंप से निकल रही थी शराब

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने खुद हैंडपंप चलाकर शराब को टब में निकाला और फिर बाल्टी के सहारे जरीकेन में भरकर बरामद किया. इस अनोखे तरीके से शराब का खुलासा होने के बाद पुलिस और आबकारी टीम ने मौके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की, जबकि करीब 1,000 लीटर कच्चा लहन नष्ट कराया गया. मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

आरोपी ने खिलाफ कार्रवाई जारी

संयुक्त कार्रवाई के दौरान ग्राम तेजपुरा घुराट, थाना सकरार निवासी 30 वर्षीय विनीता पत्नी रतन कुमार को गिरफ्तार किया गया. टीम ने उसके कब्जे से करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की. पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकलने का यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें