ये कैसा इलाज? इमरजेंसी वार्ड में प्रेमिका के साथ रोमांस करने लगा मरीज, Video

Mahoba Hospital Emergency Ward Incident: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी बार्ड में एक मरीज का प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हो रहा है.
Admitted Patient Romances With Girlfriend

इमरजेंसी वार्ड में प्रेमिका के साथ रोमांस करने लगा मरीज

Admitted Patient Romances With Girlfriend: उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाए. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिला अस्पताल के अंदर इमरजेंसी वार्ड में एक प्रेमी जोड़ा रोमांस करते नजर आ रहा है. प्रेमिका अपने जिस प्रेमी से मुलाकात करने आई है. उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिसकी वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, कुलपहाड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के सेला गांव का रहने वाला 18 वर्षीय नवल किशोर जहरीला पदार्थ निगल गया. जिसके बाद उसके परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इसी दौरान युवक से मुलाकात करने उसकी प्रेमिका भी पहुंच गई और वहां बेड पर ही रोमांस करने लगी. यह देखकर अन्य लोग असहज महसूस करने लगे, लेकिन दोनों आपस में लगे रहे.

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती दूसरे मरीजों के परिजनों ने आपत्ति जताई और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने मामले के बाद तुरंत वॉर्ड में गॉर्ड की तैनाती कर दी. यह वीडियो 27 जुलाई का बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः रिसेप्शन नहीं सीधे 7 फेरे, कब-कहां से होगी रिंकू सिंह संग शादी? प्रिया सरोज ने बताया

लोगों ने कार्रवाई करने की मांग की

जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने एक्शन लेते हुए तुरंत मरीज को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया. लेकिन इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जब सामने आया, तो चर्चा का विषय बन गया और हर कोई हैरान रह गया. लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर इन पर कार्रवाई होगी, तो आगे से कोई ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा.

ज़रूर पढ़ें