पिघल गया मायावती का दिल! आकाश आनंद की हो गई बसपा में वापसी

Akash Anand: आकाश आनंद को पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कोआर्डिनेटर) की जिम्मेदारी दी गई है. मायावती ने कहा कि उम्मीद है कि अब बार-बार पार्टी संगठन में बदलाव नहीं करना पड़ेगा.
Akash Anand With Mayawati

पिघल गया मायावती का दिल! आकाश आनंद की हो गई बसपा में वापसी

Bahujan Samaj Party: बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे को पार्टी में वापस लेने का फैसला किया है. मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद आकाश आनंद के व्यवहार में काफी परिवर्तन आया है. उन्होंने पार्टी में वापसी को लेकर अनुरोध भी किया है. यानी अब आकाश आनंद को पार्टी में फिर से पार्टी में जिम्मेदारियों के साथ काम करने का मौका दिया जा रहा है. आकाश आनंद पार्टी में नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभालेंगे. उम्मीद है कि अब बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा.

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है. इसी को मद्देनजर रखते हुए पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, कई सख्त फैसले भी लिए गए हैं. जिसमें मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग भी शामिल रहे हैं. यह बात जग-जाहिर है.

आकाश आनंद के व्यवहार में परिवर्तनः मायावती

आकाश आनंद को लेकर उन्होंने कहा कि वैसे तो आकाश का व्यवहार पार्टी में हमेशा ही काफी हद तक ठीक-ठाक रहा है. लेकिन इसके बावजूद पार्टी में कई बड़े बदलाव करने पड़े. आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को तो राजनीति से भी संन्यास लेना पड़ा. अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद आकाश आनंद के व्यवहार में काफी परिवर्तन आया है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट कर माफी मांगी है और पार्टी में फिर से मौका देने की बात कही.

BSP में फिर से मिली जिम्मेदारी

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उनकी पूर्व की दी गई जिम्मेवारियों के साथ पार्टी में फिर से कार्य करने का मौका दिया जा रहा है. आकाश आनंद की वापसी के लिए उनके छोटे भाई ईशान आनंद और पिता आनंद कुमार ने भी सहमति जताई है. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ेंः 12 टिकट की मांग लेकिन कांग्रेस सिर्फ 1 सीट देने को राजी! क्या करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य?

फिलहाल, अब एक बार फिर आकाश आनंद को पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कोआर्डिनेटर) की जिम्मेदारी दी गई है. मायावती ने कहा कि उम्मीद है कि अब बार-बार पार्टी संगठन में बदलाव नहीं करना पड़ेगा.

ज़रूर पढ़ें