UP News: मुजफ्फरनगर में 2 लाख का इनामी बदमाश ढेर, यूपी-बिहार STF के जॉइंट ऑपरेशन में मारा गया गैंगस्टर

UP News: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (उत्तर प्रदेश एसटीएफ और कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले नीलेश राय के खिलाफ हत्या, लूटपाट और जबरन वसूली सहित 16 मुकदमे दर्ज थे.
UP stf

प्रतीकात्मक तस्वीर

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2.25 लाख रुपए का इनामी बदमाश मारा गया. अधिकारियों के मुताबिक, मारा गया गैंगस्टर बिहार का रहने वाला था. मुजफ्फरनगर के रतनपुरी इलाके में यूपी और बिहार की एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (उत्तर प्रदेश एसटीएफ और कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले नीलेश राय के खिलाफ हत्या, लूटपाट और जबरन वसूली सहित 16 मुकदमे दर्ज थे. यश ने कहा, ”एक संयुक्त अभियान में उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा इकाई और बिहार एसटीएफ की मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई.”

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात अपराधी नीलेश राय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि नीलश बेगूसराय का रहने वाला था और उस पर बिहार सरकार ने 2.25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: सहस्त्रताल ट्रैक पर हुए हादसे में 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी वायु सेना

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को जब पुलिस की एक टीम ने बेगूसराय में उसके ठिकाने पर छापा मारा तो राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की और भाग निकला था. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें