‘सपा-कांग्रेस का गठबंधन नहीं ‘ठगबंधन’…’, योगी के मंत्री ओपी राजभर ने फिर विपक्ष पर साधा निशाना

OP Rajbhar Attacks Opposition: ओपी राजभर ने कहा, 'अखिलेश जी, रथ निकालिएगा तो यहीं लखनऊ के बगल में अमेठी है. एक चक्कर मार लीजिएगा. वही अमेठी जिसने आपके मित्र राहुल बाबा को सिर्फ हराया ही नहीं, बल्कि भगा दिया. उसी अमेठी घूम आइए महाराज, कांग्रेसियों को जलने दीजिए.'
Om Prakash Rajbhar On Akhilesh Yadav

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा.

SP Congress Alliance Controversy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने ‘गठबंधन’ को ‘ठगबंधन’ बताया है. ऐसा नहीं कि ओपी राजभर ने पहली बार अखिलेश यादव पर कांग्रेस पर निशाना साधा है. इससे पहले भी वे कई बार सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला बोल चुके हैं. यहां पढ़ें क्या बोले ओपी राजभर?

योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अखिलेश जी! आप रायबरेली गए तो कांग्रेस वाले आपके इटावा जाने को कह रहे हैं, चच्चू कांग्रेस वालों को जसवंतनगर बुलाकर औकात दिखाना चाह रहे हैं, इमरान मसूद आपको आंख दिखा रहे हैं, इकरा हसन कांग्रेस वालों को उनकी जगह दिखा रही हैं. अजय राय और राजेंद्र पाल गौतम ने सपा को छोटा भाई बना ही दिया है और आपके प्रवक्ता लोग कांग्रेसियों को लिमिट में रहना सिखा रहे हैं.

‘गठबंधन’ नहीं ‘ठगबंधन’: मंत्री राजभर

उन्होंने आगे लिखा, ‘ए महाराज, इसको गठबंधन कहते हैं? असल में इसको ठगबंधन कहा जाता है. ठगी के लिए प्लानिंग भी हो रही और लूट के माल के बंदरबांट के लिए लड़ाई भी हो रही. लड़ाई इस बात की है कि कौन बड़ा ठग? बस इतना बता दीजिए कि अपने नेताओं को कांग्रेस के खिलाफ बोलने की परमिशन भी आपने ही दी है ना? या चच्चू और बाकी नेता इस मामले में आत्मनिर्भर हो गए हैं?

ये भी पढ़ेंः खिलाड़ियों-कलाकारों को सपा सरकार बनने पर 21 लाख रुपये की सम्मान राशि, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दांव

अखिलेश को अमेठी घूमने की सलाह

ओपी राजभर ने कहा, ‘बाकी रथ निकालिएगा तो यहीं लखनऊ के बगल में अमेठी है. एक चक्कर मार लीजिएगा. वही अमेठी जिसने आपके मित्र राहुल बाबा को सिर्फ हराया ही नहीं, बल्कि भगा दिया. उसी अमेठी घूम आइए महाराज, कांग्रेसियों को जलने दीजिए.’

ज़रूर पढ़ें