महिला सांसद कंगना रनौत और सायोनी घोष को लेकर विवादित पोस्ट करने वाले SP विधायक पर FIR, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
सपा विधायक आरके वर्मा पर एफआईआर दर्ज
Controversial Post Kangana Ranaut and Sayani Ghosh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो से जुड़ा एक विवादित पोस्टर समाजवादी पार्टी के रानीगंज से विधायक आरके वर्मा ने शेयर किया था. जिसमें महिला सांसद कंगना रनौत और सायोनी घोष पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी. इस मामले में प्रतापगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने अंशुमान सिंह की शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट की धारा 67 और धारा 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
क्या है मामला?
रानीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा ने महिला सांसदों और पीएम मोदी से जुड़ा पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था. सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होते ही सियासी हलचल तेज हो गई. प्रतापगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच काफी नाराजगी देखने को मिली. इसी बीच भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने विरोध जताते हुए सपा विधायक के ऊपर शिकायत दर्ज कराई.
17 जून को सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
भाजपा नेता ने शिकायत में बताया कि 17 जून को विधायक आर.के. वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें महिला सांसद कंगना रनौत के लिए अपमानजनक और महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया. जो एक जनप्रतिनिधि के रूप में सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की टिप्पणी न केवल महिला सम्मान के खिलाफ है, बल्कि समाज में भी गलत संदेश देती है. अंशुमान सिंह की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.
ये भी पढे़ंः ‘मेरी बीवी नहीं रही अब मैं भी…’, पत्नी की मौत की खबर सुनते ही टूट गया फौजी, उन्नाव में एक साथ उठी दो अर्थियां
पुलिस जांच शुरू
फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले को लेकर सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा (IPS) ने बताया कि शिकायत के आधार पर रानीगंज विधायक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है. सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता और उसकी आईपी एड्रेस की बारीकी से जांच की जा रही है. फिलहाल, इस मामले ने एक बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है.