रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी का इंतजार खत्म, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे 7 फेरे
रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे 7 फेरे
Rinku Priya Lucknow Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर 2026 को होने जा रही है. दोनों लखनऊ के होटल रमाडा में 7 फेरे लेंगे. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनों 10 दिनों बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इसके लिए सभी तैयारियां भी कर ली गई हैं. इस शाही शादी में खेल, राजनीति और सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी.
क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की पिछले साल जून में सगाई हुई थी. जिसके बाद से उनके फैंस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है. क्योंकि 4 दिसंबर को लखनऊ में दोनों शादी के बंधन बंधने जा रहे हैं.
कई बड़े दिग्गज होंगे शामिल
रिंकू और प्रिया की इस शाही शादी में देश की कई जानी-मानी हस्तियां नजर आएंगी. संभावना है कि शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान, सपा के मुखिया अखिलेश यादव, क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी शामिल होंगे. इसके अलावा भी कई बड़े दिग्गज शिरकत करेंगे.
अलीगढ़ से लखनऊ जाएगी बारात
रिंकू सिंह की बारात उनके पैतृक आवास अलीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होगी. जिसमें बहुत ही सीमित संख्या में लोग रहेंगे. बारातियों की संख्या लगभग 50-60 ही होने की संभावना है. जिसमें परिवार, रिश्तेदार और बचपन के साथी शामिल हो सकते हैं.
रिंकू और प्रिया दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के प्रसिद्ध रमाडा होटल में 7 फेरे लेंगे. शादी के बाद अलीगढ़ में भी भव्य रिशेप्शन का आयोजन किया गया है. फिलहाल, इस शाही शादी की खूब चर्चा हो रही है.



