शिवा शर्मा कांडः नेपाल भागने में किसने की मदद? पुलिस की 6 घंटे की पूछताछ में सांस की तकलीफ का बहाना बनाती रही श्रद्धा दुबे!

Shiva Sharma Murder Case Update: श्रद्धा फरारी के दौरान छोटे-मोटे होटलों में कमरे लेने जाती थी, क्योंकि उसे पता था कि अगर बड़े होटलों में जाएंगे तो उससे आईडी कार्ड मांगा जाएगा और यहीं से वह पकड़ी जाएगी.
Shradhha Sharma

पुलिस की 6 घंटे की पूछताछ में सांस की तकलीफ का बहाना बनाती रही श्रद्धा दुबे!

Nepal Escape Probe: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा कांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है. इस दौरान श्रद्धा ने पुलिस के सामने कई राज खोले, लेकिन कुछ सवालों के जवाब नहीं दे पाई, बल्कि चुप्पी साधे रही और सांस की तकलीफ का बहाना बनाया. हालांकि, श्रद्धा ने पुलिस पूछताछ में यह कबूल लिया कि वह 11 दिनों तक चकमा देकर कानपुर, आगरा, रायबरेली, नेपाल और नागपुर तक भागती रही. अंत में नागपुर से पकड़ी गई.

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने बताया कि उसे डर था कि कहीं ड्राइवर कोई राज न खोल दे. इसलिए ड्राइवर को हमेशा साथ ही रखती थी. शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा ने बताया कि वह कानपुर और आगरा गई थी. कानपुर में जब होटल में रूम लेने गई तो उससे आईडी कार्ड मांगा गया. इस दौरान वह बिना रूम लिए ही बाहर निकल गई और तुरंत गाड़ी बुक कर नागपुर के लिए रवाना हो गई.

रायबरेली गई, लेकिन घर पर नहीं रुकी

श्रद्धा फरारी के दौरान छोटे-मोटे होटलों में कमरे लेने जाती थी, क्योंकि उसे पता था कि अगर बड़े होटलों में जाएंगे तो उससे आईडी कार्ड मांगा जाएगा और यहीं से वह पकड़ी जाएगी. फरारी के दौरान श्रद्धा रायबरेली भी गई, लेकिन अपने घर पर नहीं रुकी.

कैसे पहुंची नेपाल?

श्रद्धा ने पूछताछ में बताया कि वह लखनऊ से आमिर के साथ नेपाल गई थी. इस दौरान नेपाल भागने के लिए बहराइच का रास्ता चुना था. नेपाल पहुंचाने में पूरी मदद आमिर ने की. श्रद्धा के कबूलनामें के बाद पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने फरारी के दौरान उसकी मदद की थी. पुलिस का कहना है कि इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट में नाम की जगह कैसे हुआ ‘राम ने यादव को मारा’? चुनाव आयोग ने बताया

सलाखों के पीछे श्रद्धा दुबे

फिलहाल, अभी भी पुलिस को पर्याप्त और सही जानकारी नहीं मिल पाई है. क्योंकि पूछताछ के दौरान श्रद्धा बार-बार सांस की तकलीफ होने की बात कहती रही. पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की और फिर इसके बाद जेल भेज दिया.

ज़रूर पढ़ें