सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद पूर्व पत्नी मोनिका ने की दूसरी शादी, हिमाचल में BJP नेता के साथ लिए 7 फेरे

समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद साल 2021 में मोनिका यादव ने भाजपा का दाम थामा था. इसके बाद से ही वो भाजपा में लगातार सक्रिय हैं. बताया जाता है कि मोनिका और गौरव चौधरी के बीच पिछले एक साल से रिश्ता है. जिसके बाद उन्होंने अब शादी करने का फैसला लिया है.
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने बीजेपी नेता के साथ शादी की.

SP MP Dharmendra Yadav's former wife Monica Yadav married a BJP leader.

UP News: आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने बीजेपी नेता गौरव चौधरी के साथ शादी कर ली. दोनों ने हिमाचल में सात फेरे लिए. शादी कार्यक्रम में काफी नजदीकी लोगों को शामिल किया गया था. मोनिका यादव भी भाजपा में बहुत पहले शामिल हो चुकी हैं. गौरव चौधरी मेरठ ग्राम पंचायत की जिला अध्यक्ष और मोनिका फर्रुखाबाद ग्राम पंचायत की बीजेपी से जिला अध्यक्ष हैं.

2016 में पति धर्मेंद्र को दिया था तलाक

धर्मेंद्र यादव और मोनिका यादव का साल 2016 में तलाक हो चुका है. वहीं गौरव चौधरी भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं. जानकारी के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और फिर दोनों ने साथ रहने का फैसला करते हुए शादी कर ली. दोनों ही बीजेपी नेताओं की ये दूसरी शादी है.

मोनिका का बड़े सियासी परिवार से है ताल्लुक

मोनिका यादव सियासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता नरेंद्र सिंह यादव 6 बार के विधायक और यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. नरेंद्र सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते थे. वो दोनों ही मुलायम और अखिलेश सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं.

धर्मेंद्र यादव पहले ही कर चुके हैं दूसरी शादी

बता दें समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद साल 2021 में मोनिका यादव ने भाजपा का दाम थामा था. इसके बाद से ही वो भाजपा में लगातार सक्रिय हैं. बताया जाता है कि मोनिका और गौरव चौधरी के बीच पिछले एक साल से रिश्ता है. जिसके बाद उन्होंने अब शादी करने का फैसला लिया है. दोनों ही तरफ से सीमित दोस्तों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ ये विवाह संपन्न हुआ.गौरव चौधरी की तरफ से पिता चौधरी महकार सिंह, मां रेखा देवी समेत अन्य लोग शामिल हुए. वहीं दूसरी ओर मोनिका यादव की तरफ से पिता नरेंद्र यादव समेत परिवार के अन्य लोगों की मौजूदगी रही. बता दें साल 2016 में धर्मेंद्र यादव मोनिका यादव को तलाक देकर पहले ही दूसरी शादी कर चुके हैं.

ये भी पढे़ं: यूपी में सपा की महिला जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दबंगों ने 4 मिनट तक लात-घूसों और रॉड से पीटा, Video

ज़रूर पढ़ें