यूपी में सपा की महिला जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दबंगों ने 4 मिनट तक लात-घूसों और रॉड से पीटा, Video
समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के साथ दबंगों ने की मारपीट
Brutally Beaten SP Women President: उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर उनके ही घर पर जानलेवा हमला हो गया. इस दौरान दबंगों ने गार्गी पटेल को जमकर पीटा और बाल पकड़कर घसीटते रहे. यह सब वाक्या उनकी नाबालिग बेटी के सामने होता है. बेटी रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दबंगों ने एक नहीं सुना. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है. लेकिन सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है. घटना के बाद घायल सपा नेता गार्गी पटेल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. पीड़िता गार्गी पटेल के मुताबिक, यह विवाद प्रॉपर्टी कारोबार में पार्टनरशिप और पैसों के लेनदेन का है.
यूपी: चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला विंग की ज़िलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर बेरहमी से हमला किया गया, करीब 4 मिनट तक उनकी पिटाई की गयी
— Mukesh Rajput Journalist (@Mukeshk92294988) May 29, 2026
इस हमले के दौरान उन्हें बाल पकड़कर घसीटा गया, चेहरे पर घूंसे मारे गए, लातें मारी गईं और मेज़ से भी हमला किया गया
यह सब एक कारोबारी विवाद की वजह… pic.twitter.com/tjpJXLww7Z
करीब 4 मिनट तक पीटा
घटना से जुड़ा जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे दबंगों ने 4 मिनट तक लगातार महिला नेता के साथ मारपीट करते रहे. पीड़िता ने जिन चार दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. वे सभी समाजवादी पार्टी से ही जुड़े हैं. आरोपियों की पहचान अमित यादव, मनोज यादव, उनकी पत्नी और बेटी के रूप में हुई है. पीड़िता ने कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी, जिसकी वजह से मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था, लेकिन अब पुलिस ने स्वंय ही मामले को संज्ञान में ले लिया है.
ये भी पढ़ेंः ‘बता देना… वो और उसके गुर्गे,’ मेरठ के SP का ‘सिंघम’ स्टाइल, गैंगस्टर के घर जाकर दी सख्त चेतावनी
मारपीट के बाद दी धमकी
पीड़िता ने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. दबंगों ने इस दौरान न सिर्फ घर में घुसकर मारपीट की, बल्कि अंजाम भुगतने की भी धमकी दी. घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी है और पता लगा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है.