‘दंगाइयों के सामने घुटने टेक देती थी सपा, बरेली में भी..’, अंबेडकरनगर में गरजे CM योगी

Yogi Adityanath Ambedkar Nagar Speech: सीएम योगी ने बरेली का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति दंगा करवाता था और लगातार अव्यवस्था पैदा करता था. लेकिन आज उससे सरकार नाक रगड़वा रही है.
CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath SP Attack: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 9 अगस्त को अंबेडकरनगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले दंगाइयों के सामने सपा सरकार घुटने टेक देती थी. दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था. पढे़ं सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी ने बरेली का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति दंगा करवाता था और लगातार अव्यवस्था पैदा करता था. लेकिन आज उससे सरकार नाक रगड़वा रही है. जब उसने एक बार धमकी दी तो प्रशासन थोड़ा सहमा, लेकिन उन्होंने कहा कि चिंता मत करो, तैयारी करो और एक बार में निपटो. उसके बाद से वही मौलाना जेल में नाक रगड़ रहा है. वह अपनी जान की भीख मांग रहा है और कह रहा कि ‘साहब, जान बख्श दो, आगे से गलती नहीं करेंगे, दंगा नहीं करेंगे.’ उन्होंने कहा कि आज का समय बदल चुका है. अब कोई गुंडा दंगा कराने की धमकी देता है तो सरकार उससे निपटने के लिए तैयार है.

कांग्रेस ने कोई विजन नहीं बनाया

CM योगी ने कहा, “कांग्रेस ने शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में देश के साथ धोखा किया. कांग्रेस ने देश पर लगभग 55-60 साल तक शासन किया, फिर भी उन्होंने इन क्षेत्रों के लिए कभी कोई विजन नहीं बनाया. आज के युवाओं को कौशल विकास की जरूरत है. उन्हें अच्छी शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर, नौकरियां और उद्यमिता के रास्ते चाहिए. हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, पिछले 12 वर्षों में देश भर में 17 करोड़ लोगों को नौकरियां मिली है.”

ये भी पढ़ेंः ‘कृष्ण लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’, मथुरा में साधु-संतों ने किया कारसेवा का ऐलान

उन्होंने आगे कहा, “2014 से पहले, कौशल विकास के लिए कोई व्यवस्थित सिस्टम नहीं था और आज मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में 17,000 कौशल विकास केंद्र हैं. 15,000 से ज्यादा ITI हैं, IIT की संख्या 16 से बढ़कर 23 हो गई है और IIM की संख्या 13 से बढ़कर 22 हो गई है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में, 2014 में देश भर में 431 मेडिकल कॉलेज थे और 2025 तक यह संख्या बढ़कर 818 हो गई है. AIIMS की बात करें तो जहां कांग्रेस ने 1 और अटल जी ने 6 AIIMS स्थापित किए थे और वहीं PM मोदी ने इनकी कुल संख्या 23 तक पहुंचा दी है. 2014 से पहले देश में MBBS सीटों की कुल संख्या 51,348 थी और आज PM मोदी के नेतृत्व में 1,28,926 युवा MBBS कोर्स में दाखिला ले रहे हैं.”

ज़रूर पढ़ें