योगी सरकार का अनुपूरक बजट 2026-27 पेश, वित्त मंत्री ने रखा 59 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा
योगी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट
Finance Minister Suresh Khanna Proposal: उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश कर दिया है. अनुपूरक बजट 59,019.54 करोड़ रुपए का पेश किया गया है. जिसमें पूंजीगत व्यय 41,620.04 करोड़ प्रस्तावित है. विधानसभा में जब अनुपूरक बजट पेश किया जा रहा था, तो उस दौरान विपक्षी नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया. वहीं वित्त मंत्री ने अनुपूरक बजट को लेकर कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.
समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने अनुपूरक बजट का विरोध किया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह मूल बजट का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं हुआ है और अनुपूरक बजट भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा. इस दौरान काफी नारेबाजी हुई. जब लगातार विपक्ष के विधायकों ने नारेबाजी की, तो विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप लोग कुछ अच्छी बात भी सीखकर आया करिए. भाजपा नेताओं ने इस बजट को बुनियादी ढांचे व जनहित के कार्यों को मजबूत देने वाला बताया.
अनुपूरक बजट में क्या है खास?
- अनुपूरक बजट 59,019.54 करोड़ रुपए का पेश किया गया है.
- पूंजीगत व्यय 41,620.04 करोड़ और राजस्व व्यय 17,399 करोड़ दो वित्तीय खातो में बांटा है.
- आधिकारिक प्रस्ताव 4 अगस्त 2026 को वित्ता विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त, दीपक कुमार द्वारा जारी किया गया है.
ये भी पढ़ेंः ‘मदरसा कहीं भी हो, आतंकवाद ही…’ मदरसों पर केशव मौर्य की तीखी टिप्पणी, छिड़ी नई बहस
विपक्ष ने किया हंगामा
जब विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश हो रहा था. इससे पहले ही समाजवादी पार्टी के कई विधायकों का हंगामा देखने को मिला. सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने नेतृव्य में कई विधायकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कई विधायकों ने तो दान पत्र, खाद के बोरे और साइकिल के साथ पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया.