‘मैं किसी और की अमानत हूं, छुआ तो…’, सुहागरात पर बोली दुल्हन, सुनते ही पति के उड़े होश
सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने दी पति को वार्निंग
Wife’s suhaagrat revelation stuns husband: सोचिए, अगर किसी की नई नवेली शादी हुई हो, दोनों एकसाथ जीने-मरने की कसमें खाई हों, लेकिन शादी के बाद जैसे ही सुहागरात पर पहुंचे. पत्नी की बातों को सुनकर पति के होश उड़ गए. सुहागरात पर पत्नी ने कहा, मैं किसी और की अमानत हूं, मुझे छुआ तो मार डालूंगी. यह सुनते ही पति ने सीधे पुलिस को बुलाया. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले को शांत कराया. फिलहाल, पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक यह मामला हापुड़ जिले का है. जहां 25 जून 2026 को एक युवक की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन जैसे ही दूल्हा सुहागरात के लिए पहुंचा, तो नई नवेली दुल्हन ने धमकी दे दी. यह सुनते ही दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई. दुल्हन ने कहा मैं किसी और की अमानत हूं. मैं उससे प्यार करती हूं और उसी के साथ अपना वैवाहिक जीवन बिताना चाहती हूं.
प्रेमी के साथ रवाना हुई दुल्हन
यह सुनते ही दूल्हा और उसका परिवार हैरान रह गया. जब दू्ल्हन ने अपनी बात दूल्हे से बताई तो वह इसकी जानकारी अपने और दुल्हन के परिवार को दी. पहले तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब मामला नहीं बना तो 28 जून को प्रेमी को बुलाकर उसके साथ रवाना कर दिया गया. दूल्हे के परिवार ने कानूनी लड़ाई की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है.
ये भी पढ़ेंः ‘रूबी बहुत सीधी-साधी थी…’, आगरा में पति को बाथरूम में दफनाने वाली महिला को लेकर बोले पड़ोसी, पतियों में डर का माहौल
दोनों पक्षों ने किया आपसी समझौता
फिलहाल, इस मामले को लेकर दूल्हे के पिता की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर ली है. पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, दुल्हन अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी, बल्कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी. फिलहाल, दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद मामला शांत हो गया है.