UP Smart Meter: योगी सरकार ने दी बिजली उपभोक्ताओं को राहत, स्मार्ट मीटर को लेकर किया बड़ा ऐलान

Yogi Government: योगी सरकार ने यूपी में बिजली बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है. इसके साथ ही 30 अप्रैल तक की बिजली बिल को 10 किस्तों में जमा करने का नियम लागू किया है.
Smart Meter UP electricity

यूपी स्मार्ट मीटर

UP Electricity: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर दी है. स्मार्ट मीटर को लेकर काफी समय से यूपी में विवाद चलता आ रहा है. लोग बिजली बिल को लेकर काफी परेशान हैं. अगर बिजली बिल जमा करने में देरी हुई, तो लाइट काट दी जाती है. ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन अब योगी सरकार ने बिजली बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है. इसके साथ ही 30 अप्रैल तक की बिजली बिल को 10 किस्तों में जमा करने का नियम लागू किया है.

योगी सरकार ने बिजली कनेक्शन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है. यानी अब पहले की तरह ही सभी बिजली कनेक्शन पोस्टपेड मोड में ही रहेंगे. ऐसे में सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान के लिए अगले महीने की सुविधा मिलेगी. योगी सरकार ने यूपी में नए कनेक्शन को पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से देने का ऐलान किया है. इतना ही नहीं, इससे पहले भी पिछले वर्ष जो प्रीपेड मोड में किए गए 75 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन हैं. उन्हें फिर से पोस्टपेड मोड में किए जाएंगे.

10 किश्तों में बिल जमा करने की सुविधा

योगी सरकार ने स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अगर किसी बिजली उपभोक्ता की बिल 30 अप्रैल तक की बकाया है, तो उसे 10 किश्तों में जमा करने की सुविधा मिलेगी. यूपी में स्मार्ट मीटर की वजह से हो रही परेशानियों को लेकर काफी समय से उपभोक्ता प्रदर्शन कर रहे थे. लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही थी. सीएम योगी ने उपभोक्ताओं की नाराजगी को देखते हुए यह फैसला लिया है.

ये भी पढ़ेंः बंगाल में बीजेपी का सीएम फेस कौन? सुवेंदु अधिकारी समेत रेस में ये नाम

1912 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

नए नियम के तहत 1 तारीख से लेकर 10 तारीख तक बिजली खपत का हिसाब तैयार कर बिल भेज दिया जाएगा. बिल की जानकारी एसएमएस और व्हाट्सअप के माध्यम से दी जाएगी. ऐसे में बिल नहीं आने पर भी परेशानी नहीं होगी. अगर कोई समस्या हो तो 1912 पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं, जहां समस्या का तुरंत निदान किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें