देवरिया में आंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, जमकर चले डंडे-पत्थर

Deoria Violence: देवरिया के लबकनी गांव में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया. फिलहाल, भारी पुलिस तैनात है और तनाव की स्थिति बनी हुई है.
Ambedkar statue clash in Deoria

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद

रिपोर्ट- अमित मणि त्रिपाठी (देवरिया)

UP News: देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में मंगलवार से ही भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर विवाद हो रहा है. गुरुवार को पुलिस ने अवैध तरीके सरकारी जमीन में रखी गई प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पथराव शुरू कर दिया. प्रतिमा हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे. जिसकी वजह से गांव में तनाव का माहौल निर्मित हो गया. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और नियंत्रित किया. फिलहाल, भारी पुलिस बल तैनात कर दिया.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस दौरान हल्का बल प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को खदेड़ दिया और अवैध तरीके से रखी प्रतिमा को वहां से हटा दिया. प्रतिमा बुधवार को लबकनी गांव में सरकारी जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा रखी गई थी. जिसको लेकर एक पक्ष ने शिकायत कर दी कि सरकारी जमीन पर जबरन प्रतिमा रखी जा रही है. जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

ग्रामीणों ने पुलिस पर कर दिया हमला

जब सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रतिमा रखने वाले लोग उग्र हो गए और पुलिस के सामने डंडा लेकर खड़े हो गए. पुलिस ने जब आज उन्हें हटाने का प्रयास किया तो पुलिस पर पथराव करने लगे, जिससे कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और वहां रखी प्रतिमा को वहां से हटा दिया गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘कांवड़ियों पर फूल, मुस्लिमों पर बुलडोजर…’, AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने सरकार पर उठाए सवाल

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सुरक्षा बढ़ा दी है. ताकि अब किसी प्रकार की स्थिति निर्मित न हो. पुलिस के अनुसार, इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. स्थिति नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

ज़रूर पढ़ें