रोड शो की वजह से कई अभ्यर्थियों की छूटी TET परीक्षा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

UPTET Aspirants Miss Exam: बदायूं में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के रोड शो की वजह से कई TET अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई. बड़ा सवाल यह है कि अब इसका जिम्मेदार कौन होगा?
Budaun Durvijay Singh Shakya Roadshow

रोड शो की वजह से कई अभ्यर्थियों की छूटी TET परीक्षा

Budaun Durvijay Singh Shakya Roadshow: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा TET का आयोजन करीब 6 सालों बाद हुआ था, लेकिन इस दौरान कई ऐसे परीक्षार्थी भी रहे. जिनका बदायूं शहर में लंबे जाम की वजह से पेपर छूट गया. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का जिम्मेदार कौन है. इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानें क्या है मामला.

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बदायूं पहुंचे थे. इस दौरान उनके स्वागत के लिए रोड शो का आयोजन किया गया था. उनके काफिले में 100 से अधिक वाहन शामिल थे, जिसके कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई. जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ा. समाजवादी पार्टी ने इस घटना को लेकर सरकार को घेरा है और प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है.

TET का एग्जाम देने आई एक छात्रा ने बताया, ‘मै बरेली की रहने वाली हूं, मैंने UP TET का फार्म डाला था, जिसका सेंटर बदायूं में पड़ा था. मैं अपने पति के साथ जा रही थी लेकिन किसी नेता रोड शो के कारण मैं पेपर नहीं दे पाई. मेरा पूरा साल बर्बाद हो गया. मुझे दोबारा मौका दिया और पेपर के दिन किसी नेता का रोड शो न हो.’

ये भी पढ़ेंः कौन हैं सीमा चौधरी? PCS अधिकारी पर मां ने ही लगाए काली कमाई के गंभीर आरोप

स्थानीय प्रशासन पर उठे सवाल

बदायूं में हुई इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? जिन छात्रों के पेपर छूट गए हैं. उनकी मांग है कि दोबारा परीक्षा कराई जाए.

ज़रूर पढ़ें