प्रेमी के साथ बुर्का पहनकर घूम रही थी पत्नी, देखते ही भड़का पति, फिर बीच सड़क पर…
बरेली में प्रेमी के साथ पत्नी को देख भड़का पति
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बीच सड़क पर एक युवक ने महिला और उसके साथ मौजूद एक शख्स की पिटाई कर दी. किसी ने इस घटना का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है. इसी शक के चलते उसने पीछा करना शुरू कर दिया. पत्नी की हर गतिविधियों में ध्यान देने लगा. एक दिन अचानक पत्नी किसी के साथ कार में सवार दिखी. फिर क्या पति का गुस्सा फूट पड़ा और उसने दोनों को सड़क पर रोक लिया.
बीच सड़क पर हुआ विवाद
इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और पति ने उसके प्रेमी और पत्नी की पिटाई कर दी. किसी ने इस घटना का वीडियो भी अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा है कि युवक अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ मारपीट कर रहा है. मामला यहीं नहीं, बल्कि पुलिस तक भी पहुंच गया.
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है. वीडियो की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ेंः बलिया की मासूम रागिनी का योगी सरकार कराएगी इलाज, ट्राईसाइकिल मांगने का वायरल हुआ था वीडियो
हालांकि, ऐसा नहीं है कि यह कोई पहली घटना है. अक्सर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें पत्नी और पति के बीच मारपीट की स्थिति निर्मित होती है. इस मामले को लेकर अभी तक किसी ने कुछ नहीं कहा है. अब देखना यह होगा कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर क्या कार्रवाई करती है.