MK स्टालिन किस पार्टी के साथ हैं?
परिसीमन बिल को लेकर चल रही लड़ाई के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एमके स्टालिन से इस बिल को गिराने की अपील की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था. अब इस पोस्ट पर स्टालिन का जवाब आ गया है. उन्होंने साफ कह दिया है कि वह अपना फैसला नहीं बदलेंगे. स्टालिन ने पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा कि मैं वही भाई हूं, जिसकी पीठ में आपने ही छुरा घोंपा था. इस जवाब के बाद साफ है कि अब स्टालिन पीछे नहीं हटेंगे.



