दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट हाईजैक? इमरजेंसी सिग्नल के बाद लैंड हुआ विमान
दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट हाईजैक होने की खबर सामने आई है.
Emergency Signal Forces Landing: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट हाईजैक होने की खबर सामने आई है. इमरजेंसी सिग्नल के बाद विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड करा दिया गया है. लैंडिंग के बाद विमान फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स पर नजर नहीं आया. वहीं, इस घटना के बाद इजरायली सेना का बयान भी सामने आया है. जानें क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की. उस दौरान विमान में करीब 180 यात्री सवार थे. यह विमान दुबई से तेल इजयारल जा रहा था. लेकिन सऊदी अरब के ऊपर से गुजरते हुए अचानक अपना रास्ता बदल लिया और इमरजेंसी सिग्नल भेजा. जिसके बाद हड़कंप मच गया.
#FZ1073 from Dubai to Tel Aviv squawking 7700 en route to Tel Aviv.https://t.co/BI5p7bTPrw pic.twitter.com/7fUP8XwwP3
— Flightradar24 (@flightradar24) September 30, 2026
इमरजेंसी और हाईजैक दोनों सिग्नल भेजे
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान ने पहले इमरजेंसी सिग्नल के लिए 7700 स्क्वॉड कोड भेजा. इसके तुरंत बाद ही हाईजैकिंग वाला 7500 कोड भेजा और तुरंत इजरायल तरफ न जाकर सऊदी अरब की ओर मुड़ गया. जहां ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की. इसके बाद का डेटा दिखना बंद हो गया.
पायलटों के बीच विवाद की संभावना
इजरायली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि विमान से इमरजेंसी और गैरकानूनी हस्तक्षेप वाला सिग्नल भेजे जाने की वजह कथित तौर पर मौजूद पायलटों के बीच हुआ विवाद हो सकता है. सूचना मिलते ही इजरायली एयरफोर्स के जेट्स को तुरंत रवाना कर दिया गया है. अब यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन वजहों से पायलटों के बीच विवाद हुआ था?