बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत से बांग्लादेश खुश! किस बात को लेकर जगी उसे उम्मीदें
बांग्लादेशी पीएम और पीएम मोदी
Teesta water Distribution: भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से अटके तीस्ता जल बंटवारे समझौते को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. बांग्लादेश की प्रमुख पार्टी BNP (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) ने पश्चिम बंगाल की कार्यकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही बीजेपी को बंगाल विजय की बधाई भी दी है.
BNP का कहना है कि भारत और बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित तीस्ता जल समझौता इसलिए अटका रहा क्योंकि ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया. पार्टी का आरोप है कि राज्य स्तर की राजनीति ने अंतरराष्ट्रीय समझौते को प्रभावित किया. बांग्लादेश को इसका नुकसान उठाना पड़ा है.
बंगाल में बीजेपी की जीत से बांग्लादेश खुश
दरअसल, तीस्ता नदी दोनों देशों के लिए बेहद अहम है. खासतौर पर बांग्लादेश के उत्तरी इलाकों में खेती पूरी तरह इसी पानी पर निर्भर करती है. तीस्ता जल बंटवारा विवाद पिछले कई सालों से दोनों देशों के रिश्तों में एक संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है. यही वजह है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश भी खुश नजर आ रहा है.
बीजेपी ने बंगाल जीत पर क्या कहा?
बांग्लादेश की बीएनपी पार्टी के नेता और सूचना सचिव अजीजुल बारी हेलाल ने इस तरह के चुनावी नतीजों पर हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी इतने सालों तक सत्ता में रहने के बाद चुनाव हार गई. इसके साथ ही उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी की जीत पर खुशी जताई है और उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि सुवेंदु के आने से दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती आएगी.
BJP की जीत से बदलेगा समीकरण?
BNP ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की हालिया जीत से अब हालात बदल सकते हैं. उनका मानना है कि डबल इंजन सरकार बनने से भारत के केंद्र और राज्य के बीच तालमेल बेहतर होगा और तीस्ता समझौते की राह आसान हो सकती है.
ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK का छूटा साथ, विजय को मिला पंजे का साथ