इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK का छूटा साथ, विजय को मिला ‘पंजे’ का साथ
विजय और राहुल गांधी
INDIA Alliance Crack: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और डीएमके के बीच सालों पुराना गठबंधन टूटने की कगार पर है.
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने कांग्रेस पर खुलकर हमला बोला है. पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के फैसले को “पीठ में छुरा घोंपना” तक कह दिया. DMK का आरोप है कि चुनाव के बाद सहयोगी दल होते हुए भी कांग्रेस ने भरोसा तोड़ा और विरोधी खेमे में जाकर खड़ी हो गई.
DMK का मानना है कि यह फैसला सिर्फ तमिलनाडु तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर बने विपक्षी गठबंधन में भी दरार पड़ सकती है. मतलब साफ है कि अब इंडिया गठबंधन में भी इसका असर देखने को मिल सकता है.
#WATCH | Tamil Nadu Congress leaders hand over the letter of support to TVK chief Vijay at the TVK Headquarters in Chennai.
— ANI (@ANI) May 6, 2026
Tamil Nadu Congress Committee and the Congress Legislative Party (CLP) has decided to extend its full support to the TVK to form the government.… pic.twitter.com/1Bi3Ik06Ky
क्यों बदल लिया कांग्रेस ने पाला?
कांग्रेस ने चुनाव बाद रणनीति बदलते हुए TVK को समर्थन देने का फैसला किया है. पार्टी का कहना है कि यह कदम “स्थानीय परिस्थितियों” और “सांप्रदायिक ताकतों को रोकने” के उद्देश्य से लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के अंदर भी बड़े स्तर पर यह राय बनी कि नई राजनीतिक स्थिति में TVK को समर्थन देना ज्यादा व्यावहारिक है.
चुनाव में TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी
2026 चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि बहुमत से थोड़ी दूर रह गई. ऐसे में सरकार बनाने के लिए उसे सहयोगियों की जरूरत थी. कांग्रेस के समर्थन के बाद विजय की सरकार बनाने की राह आसान होती दिख रही है और वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
INDIA गठबंधन पर असर?
इस पूरे घटनाक्रम ने विपक्षी एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. DMK और कांग्रेस दोनों ही बड़े राष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन तमिलनाडु में अलग-अलग रास्ता अपनाने से भविष्य में तालमेल मुश्किल हो सकता है.
ये भी पढ़ें: बिहार में कल शपथ लेगी सम्राट की सेना! ये 27 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ, निशांत को लेकर भी हो गया फैसला