रूस से तेल खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप ने अपने ही फैसले पर फिर मारी पलटी

Donald Trump: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने की योजना पर फिलहाल रोक लगा दी है.
डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump Russia Sanctions: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फ‍िर अपना ही फैसला पलट दिया है. जैसा कि वह पहले भी करते आए हैं. इस बार का फैसला कई देशों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि  रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने की योजना पर फिलहाल रोक लगा दी है. इससे भारत को बड़ी राहत मिली है. अगर इस तरह फैसला लागू हो जाता तो रूस से तेल खरीदारी करने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता था. अब ट्रंप ने इस कानून के कई प्रावधानों पर छूट देने का आदेश जारी किया है.

ट्रंप के इस फैसले से भारत, चीन समेत कई देशों को राहत मिली है.ट्रंप का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब रूस को लेकर उनका रुख नरम होता दिखाई दे रहा है. इस फैसले के बाद यह भी माना जा रहा है कि ट्रंप अब पुतिन के साथ अपने र‍िश्‍ते ठीक करना चाहते हैं. यही वजह है कि इस तरह का फैसला लिया गया है.

अमेरिका के इस फैसले से भारत को भी राहत

अमेरिका का नया कानून अगर लागू होता तो भारत के लिए भी मुश्किल पैदा हो सकती थी. ऐसा इसलिए क्योंकि नए कानून के मुताबिक जो भी रूस से तेल खरीदेगा उस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा.

भारत रूस से तेल खरीदने वाले दुनिया के बड़े देशों में शामिल है. इसलिए भारत, चीन समेत कई देशों ने इस कानून को लेकर चिंता जताई थी. अब जब अमेरिका ने इस कानून पर रोक लगा दी है. तो कई देशों ने राहत की सांस ली है. 

फिलहाल भारत पर इस कानून के तहत प्रस्तावित नए 100 फीसदी टैरिफ का खतरा टल गया है. लेकिन, इसे अमेरिका की ओर से स्थायी गारंटी नहीं माना जा सकता. हालांकि, आदेश में किसी देश का नाम लेकर अलग से छूट नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें:8 दिन में दूसरी बार गिरफ्तार हुए अभिजीत द‍िपके, कोर्ट में किया जाएगा पेश, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा

ज़रूर पढ़ें