दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, 180 यात्री थे सवार
दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट हाईजैक होने की खबर सामने आई है.
Emergency Signal Forces Landing: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई. जानकारी के अनुसार, एक पायलट ने विमान को हाईजैक करने की कोशिश की, तो दूसरे पायलट ने विरोध किया. इस दौरान गुस्साए पायलट ने चाकू से हमला कर दिया. हालांकि इमरजेंसी सिग्नल के बाद विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड करा दिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की. उस दौरान विमान में करीब 180 यात्री सवार थे. यह विमान दुबई से तेल इजयारल जा रहा था. लेकिन सऊदी अरब के ऊपर से गुजरते हुए अचानक अपना रास्ता बदल लिया और इमरजेंसी सिग्नल भेजा. जिसके बाद हड़कंप मच गया. अब इस घटना में नया मोड़ सामने आया है.
#FZ1073 from Dubai to Tel Aviv squawking 7700 en route to Tel Aviv.https://t.co/BI5p7bTPrw pic.twitter.com/7fUP8XwwP3
— Flightradar24 (@flightradar24) September 30, 2026
इमरजेंसी और हाईजैक दोनों सिग्नल भेजे
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान ने पहले इमरजेंसी सिग्नल के लिए 7700 स्क्वॉड कोड भेजा. इसके तुरंत बाद ही हाईजैकिंग वाला 7500 कोड भेजा और तुरंत इजरायल तरफ न जाकर सऊदी अरब की ओर मुड़ गया. जहां ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की. इसके बाद का डेटा दिखना बंद हो गया.
पायलटों के बीच विवाद की संभावना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट उड़ा रहे दोनों पायलट आपस में भिड़ गए. इस दौरान एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. गनीमत रही कि किसी को भी ज्यादा चोंट नहीं आई है. बीच बचाव करने आए एक यात्री ने बताया कि इस दौरान हाईजैक की भी कोशिश की गई. हालांकि, बाद में विमान को सुरक्षित लैंड करा दिया गया. फिलहाल, अब यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन वजहों से पायलटों के बीच विवाद हुआ था?