‘हमारे न्यूक्लियर प्लांट पर हमला मतलब मिडिल ईस्ट के देशों में तबाही’, जंग के बीच ईरान की अमेरिका को चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची(File Photo)
Iran Warns America-Israel: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में स्थिति खतरनाक होती जा रही है. ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद ईरान ने अमेरिका और इजराइल को इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. ईरान ने कहा कि अगर न्यूक्लियर प्लांट पर हमला किया गया तो खाड़ी के देशों में इसके गंभीर परिणाम होंगे.
‘तेहरान नहीं GCC के देशों में मचेगी तबाही’
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने न्यूक्लियर प्लांट पर हमला करने पर अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है. इस हमले से तेहरान नहीं बल्कि GCC(द गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल) की राजधानियां खतरे में हैं. रेडियोएक्टव तत्व ईरान नहीं इन देशों में तबाही मचाएंगे.
बता दें GCC यानी कि द गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल खाड़ी के 6 देशों का एक संघ है. जिसमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. ईरानी विदेश मंत्री का कहना है कि ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमलों के बाद निकलने वाला रेडियो एक्टिव किरणें इन दशों में बर्बादी मचाएगी.
Remember the Western outrage about hostilities near Zaporizhzhia Nuclear Power Plant in Ukraine?
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 4, 2026
Israel-U.S. have bombed our Bushehr plant four times now. Radioactive fallout will end life in GCC capitals, not Tehran.
Attacks on our petrochemicals also convey real objectives. pic.twitter.com/onGCgkJFjt
‘अमेरिका-इजराइल ने 4 बार बुशहर संयंत्र पर हमला किया’
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि अमेरिका और इजराइल ने बुशहर संयंत्र पर चार बार हमला कर चुके हैं. इसके साथ ही अराघची वेस्टर्न देशों पर भी जमकर बरसे. अराघची ने कहा कि यूक्रेन के जापोरिजिया न्यूक्लियर साइट पर हुए हमले पर आपको वेस्टर्न देशों का गुस्सा याद है. अराघची ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हुए हमलों के बाद पश्चिमी देशों पर सवाल उठाया है. ईरान के पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर हमला दिखाता है कि रणनीतिक ढांचों को निशाना बनाया जा रहा है.
फिलहाल ईरान के विदेश मंत्री का इस तरह के बयान जाहिर तौर पर क्षेत्र में गंभीर खतरे को बयान कर रहे हैं.
ये भी पढे़ं: भारतीय जहाज ग्रीन सानवी ने किया होर्मुज पार, LPG की बड़ी खेप लेकर जल्द पहुंचेगा मुंबई