ब्रिटेन में सियासी भूचाल, PM स्टार्मर सोमवार को कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान, लेबर सांसदों ने दिया अल्टीमेटम

British Prime Minister: प्रधानमंत्री स्टार्मर सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं. क्योंकि उनके खिलाफ उनकी ही पार्टी के करीब 100 से ज्यादा सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है.
British PM Keir Starmer

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर

UK Politics: ब्रिटेन में इन दिनों सियासी भूचाल देखने को मिल सकता है. क्योंकि प्रधानमंत्री स्टार्मर सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं. स्टार्मर के खिलाफ उनकी ही पार्टी के करीब 100 से ज्यादा सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है. जिसकी वजह से उनकी कुर्सी पर खतरा बढ़ गया है. हालांकि, इस्तीफे के दावे को लेकर सरकारी सूत्रों ने सिरे से खारिज कर दिया है.

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के करीबियों का दावा है कि ऐसा कुछ नहीं है. वे अपने कामों पर ध्यान दे रहे हैं. वहीं द ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्मर चेकर स्थित अपने ग्रामीण आवास पर पत्नी से सलाह-मशविरा करेंगे. इसके बाद ही कोई अंतिम निर्णय लेंगे. लेबर पार्टी के सीनियर नेता सोमवार तक उनके भविष्य पर स्पष्ट बयान की उम्मीद कर रहे हैं.

5 सालों में बदले गए 4 पीएम

ब्रिटेन पिछले पांच वर्षों में चार प्रधानमंत्री देख चुका है और अब ऐसी अटकलें हैं कि सोमवार को ब्रिटेन को पांचवें प्रधानमंत्री का भी रास्ता बन जाएगा. हालांकि, अभी स्टार्मर के इस्तीफे को लेकर अंतिम निर्णय नहीं गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि सोमवार को इस्तीफे का ऐलान हो सकता है.

ये भी पढ़ेंः कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, विधायकों को दिलाई जा रही वफादारी की शपथ

100 से अधिक सांसदों ने खोला मोर्चा

सरकारी सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को खुद स्टार्मर ने कहा था कि वो अपनी कुर्सी को बचाने के लिए किसी भी चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे. इसके साथ ही अपनी पार्टी के सभी सांसदों से अपील की है कि वे आंतरिक कलह और आपसी लड़ाई में पड़कर पार्टी को बर्बाद नहीं करें. फिलहाल, उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है, क्योंकि 100 से अधिक सांसदों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

ज़रूर पढ़ें