MP News: इंदौर में लगे होर्डिंग्स पर विवाद, कांग्रेस ने नगर निगम पर अश्लीलता फैलाने का लगाया आरोप, कहा- नहीं हटाया तो होगा आंदोलन

MP News: होर्डिंग पर अश्लीलता फैलाते कंपनी के पोस्टर लगाए गए हैं. इन होर्डिंग्स में खुले आम महिला द्वारा अश्लीलता फैलाते हुए पोस्टर दिख रहा है
INDORE HOARDINGS AND CONGRESS

इंदौर में नगर निगम द्वारा लगाए होर्डिंग्स पर विवाद

MP News: कांग्रेस के सेवादल ने इंदौर नगर निगम पर होर्डिंग्स के जरिए अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है. शहर के अलग-अलग चौराहे पर जौकी कंपनी के पोस्टर-होर्डिंग को लेकर सेवादल ने आरोप लगाया है. इस पोस्टर-होर्डिंग में महिला कंपनी के कपड़ों का प्रचार करते हुए दिख रही है. इसी विज्ञापन को लेकर सेवादल ने नगर निगम के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की धमकी दी है.

 

नगर निगम फैला रही है अश्लीलता- कांग्रेस

जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने बताया कि इंदौर शहर के विभिन्न चौराहा पर इंदौर नगर पालिका निगम द्वारा विज्ञापनों के लिए लगाए गए हैं. होर्डिंग पर अश्लीलता फैलाते कंपनी के पोस्टर लगाए गए हैं. इन होर्डिंग्स में खुले आम महिला द्वारा अश्लीलता फैलाते हुए पोस्टर दिख रहा है. यह निगम का दोहरा रवैया है, इससे साफ प्रतीत होता है कि अगर नगर पालिका निगम को राजस्व मिलता है, तो कोई भी शहर में किसी भी तरह के पोस्टर लगा सकता है.

ये भी पढ़ें: प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार, मुख्य सचिव अनुराग जैन से मिलकर कर्मचारी संघ उठाएंगे मुद्दा

निगम हटाए होर्डिंग्स नहीं तो होगा आंदोलन

विवेक खंडेलवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, होर्डिंग्स भले ही अश्लीलता फैलाते हो या किसी भी तरह की समाज में विकृति फैलते हो, आप लगा सकते हैं. कांग्रेस ने सभी हिंदू संगठनों से भी मांग की है कि समय-समय पर आप लोगों द्वारा संस्कृति बचाने का बीड़ा उठाया जाता है और शहर में इस तरह से अश्लीलता फैलाते हुए पोस्टर जगह-जगह पर लगे हैं, तो आप लोग क्यों चुप हैं. कांग्रेस ने मांग की है कि अगर तीन दिनों में ये अश्लील होर्डिंग्स नहीं हटाए जाते तो कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें