MP News: नीरज चोपड़ा समेत 6 खिलाड़ियों की मां को मिलेगा जीजा माता सम्मान, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा- खिलाड़ियों के निर्माण में मां का योगदान
भोपाल: 6 खिलाड़ियों की माताओं को दिया जाएगा जीजा माता सम्मान
MP News: रविवार यानी 19 जनवरी को जीजामाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस बार ये सम्मान विश्व प्रसिद्ध जैवलेन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की मां को दिया जाएगा. इनके साथ ही 5 और खिलाड़ियों की मां को ये सम्मान दिया जाएगा. इसकी जानकारी प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के निर्माण में उनकी माताओं का बहुत बड़ा योगदान होता है.
ये सम्मान राजधानी भोपाल के रवींद्र सभागार में रविवार यानी 19 जनवरी को दिया जाएगा.
‘खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया जाएगा’
मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर के जीजामाता सम्मान समारोह का आयोजन पिछले तीन सालों से किया जा रहा है. इसमें खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया जाता है. खिलाड़ियों के निर्माण में उनकी माताओं का बहुत बड़ा योगदान होता है. शिवाजी को छत्रपति शिवाजी महाराज बनाने में उनकी माता जीजाबाई का बड़ा योगदान था. यह सभी जानते हैं. महिलायें जीजाबाई से प्रेरित होकर अपनी संतानों को उत्कृष्ट नागरिक के रूप में विकसित करें, यह हमारा उद्देश्य है.
इन खिलाड़ियों की मां को मिलेगा सम्मान
| खिलाड़ी | खिलाड़ियों की मां |
| नीरज चोपड़ा | सरोजनी देवी |
| दीपा कर्माकर | गौरी कर्माकर |
| लवलीना बोरगेहेन | मोनी देवी |
| श्रीजेश | ऊषा कुमारी |
| अवनि लेखरा | श्वेता जी |
| विवेक सागर | कमला देवी |
विवेक सागर की मां को भी मिलेगा सम्मान
विवेक सागर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी हैं. टोक्यो ओलंपिक 2020 और पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के हिस्सा रहे हैं. सागर, नर्मदापुरम के इटारसी के रहने वाले हैं. नीरज चोपड़ा भारतीय जैवलेन थ्रो खिलाड़ी हैं. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था. वहीं डायमंड लीग में गोल्ड जीत चुके हैं. इसके अलावा असम की रहने वाली लवलीना बोरगेहेन प्रसिद्ध मुक्केबाज हैं. दीपा कर्माकर त्रिपुरा की रहने वाली हैं. जिम्नास्ट खिलाड़ी हैं. उन्होंने कई स्पर्धाओं में मेडल जीता है.
ये भी पढ़ें: MP के इस शहर में बनकर तैयार हुआ देश का पहला ‘फिट इंडिया क्लब’, खेल मंत्री ने बताया कैसे पूरे प्रदेश के लिए होगा मॉडल
केरल से संबंध रखने वाले श्रीजेश शानदार हॉकी खिलाड़ी हैं. भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर हैं. टोक्यो 2020 और पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने वाली टीम के हिस्सा रहे हैं. पैरा राइफल शूटर अवनि लेखरा राजस्थान से हैं. इन्होंने शूटिंग स्पर्धा में पैरा ओलंपिक 2020 में डबल गोल्ड जीता था.