डकैती से लेकर लव जिहाद के लिए फंडिंग तक… अनवर कादरी के खिलाफ 28 साल में इन आरोपों में 18 केस दर्ज
कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी
Indore News: इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत कई दिनों से फरार है. लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को फंडिंग करने के मामले में पार्षद अनवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस फरार पार्षद की तलाश में जुटी हुई है. कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ यह पहला केस नहीं है. डकैती से लेकर बलवा, अवैध हथियार रखना और जानलेवा हमले तक सब केस उसके खिलाफ दर्ज है. अनवर के खिलाफ 28 साल में 18 केस दर्ज हुए हैं. इनमें जानलेवा हमला, डकैती, बलवा, अवैध हथियार रखना, जमीन कब्जा करना और मारपी शामिल हैं. इतना ही नहीं जानलेवा हमले के मामले में साल 2011 में अनवर ने एक साल की सजा भी काटी है.
अनवर कादरी पर कौन सा केस कहां दर्ज
| साल | थाना | धाराएं |
| 1997 | संयोगितागंज | 323,2984,506 भादवि |
| 1998 | संयोगितागंज | 25 आर्म्स एक्ट |
| 2002 | संयोगितागंज | 307,34 भादवि |
| 2002 | संयोगितागंज | 294,452,506 भादवि |
| 2006 | संयोगितागंज | 451,323,294,506 भादवि |
| 2009 | संयोगितागंज | 307,147,341,294 भादवि |
| 2010 | सदर बाजार | 147, 294, 506,427 भादवि |
| 1996 | महाकाल उज्जैन | 392 भादवि |
| 2014 | चंदन नगर | 292 ग (3) मप्र नगर निगम एक्ट |
| 2019 | चंदन नगर | 292 ग (3) मप्र नगर निगम एक्ट, 467,468,471,420 भादवि |
| 2020 | सदर बाजार | 323,294, 506,34 भादवि |
| 1997 | खजराना | 324,34 भादवि |
| 1997 | खजराना | 25 आर्म्स एक्ट |
| 1998 | खजराना | 25 आर्म्स एक्ट |
| 1998 | जूनी इंदौर | 294,506,34 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट |
| 2022 | सराफा | 294,353,506,171 (ग), भादवि, 6,7,8, मप्र स्थानीय प्राधिकार (निर्वाचन अपराध) अधि. 1964 |
| 2024 | सदर बाजार | 452,323,294,506,34 भादवि |
| 2025 | सदर बाजार | 196(1)(1) बीएनएस |
मुस्लिम युवकों को लाखों रुपए फंडिंग
कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को लाखों रुपए फंडिंग का आरोप है. अनवर कादरी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुस्लिम युवकों को लाखों रुपए फंडिंग का खुलासा हुआ था. वही, लव जिहाद में पकड़े गए मुस्लिम युवकों ने भी फंडिंग की बात स्वीकार की है. इन सबके बाद जब पुलिस अनवर कादरी के घर दबिश देने पहुंची उससे पहले ही वह फरार हो गया.
ये भी पढ़ें- नहीं बचेगा अनवर कादरी! CM ने दी खुली छूट, मंत्री-महापौर भी एक्शन मोड पर
‘मैंने पुलिस को खुली छूट दी है’
इस मामले में CM मोहन यादव ने बिना कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लेते हुए कहा- ‘मैंने पुलिस को उसे जल्द से जल्द खोजने के लिए कहा है. जो लोग अपराध करते हैं, उन्हें कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी. मैंने पुलिस को खुली छूट दी है. वे ऐसे अपराधियों के खिलाफ जो चाहें कर सकते हैं.’