MP Weather: सुबह-शाम सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट, 30 से ज्यादा जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम
File Photo
MP Weather: मध्य प्रदेश में बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली. पिछले 24 घंटों में 30 से ज्यादा जिलों में बारिश देखने को मिली. बुधवार तक जहां बारिश का असर देखने को मिला, तो वहीं बारिश के बावजूद मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई. इसके साथ ही ठंड हवाओं के कारण प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में गिरावट हो गई है.
ग्वालियर- चंबल में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम
मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में कोहरे का असर देखा गया. ग्वालियर- चंबल में तो विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम देखी गई. मौसम विभाग के मुताबिक 4 फरवरी की सुबह ग्वालियर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही. दतिया-रीवा में 50 से 200 मीटर, रतलाम-उज्जैन-दमोह में 500 मीटर से एक किलोमीटर विजिबिलिटी रही. राजधानी भोपाल, इंदौर, राजगढ़ और खजुराहो में विजिबिलिटी एक किलोमीटर से भी ज्यादा रही. इसके अलावा गुना, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सागर, टीकमगढ़ और मलाजखंड की बात करें तो ये स्थिति बेहतर थी. यहां विजिबिलिटी 2 से 4 किलोमीटर तक थी.
‘जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें’
मौसम विभाग ने कोहरे के कारण लोगों को हिदायत दी है कि जरूरी होने पर ही सुबह के समय घर से बाहर निकलें. गाड़ी चलाते समय विशेष ध्यान रखें. गुरुवार और शुक्रवार को भी कोहरे का अलर्ट है. ऐसे में मौसम विभाग ने ड्राइविंग धीमे करने की अपील की है.
2 दिनों तक बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि 6 और 7 फरवरी को आधे मध्य प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा जाएगा.
दरअसल उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव होने का असर मध्य प्रदेश में भी देखा जा रहा है. जिसके कारण प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए हैं और सर्द हवाएं देखी जा रही हैं.
ये भी पढे़ं: पोस्ट ऑफिस घोटाला: ED ने अशोक कुमार सोनी के खिलाफ दायर की अभियोजन शिकायत, PMLA कोर्ट ने जारी किया नोटिस