Holi Special Trains: होली पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्ग–मधुबनी के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Holi Special Trains: होली त्योहार छत्तीसगढ़ से बिहार जानें वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ से बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. जो दुर्ग और मधुबनी के बीच चलाई जाएगी.
Holi Special Trains

होली स्पेशल ट्रेन

Holi Special Trains: होली त्योहार छत्तीसगढ़ से बिहार जानें वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ से बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. जो दुर्ग और मधुबनी के बीच चलाई जाएगी. रेलवे का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को भीड़ भाड़ से बचाते हुए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके.

दुर्ग–मधुबनी के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग–मधुबनी होली स्पेशल, यह ट्रेन 1 मार्च 2026 को दुर्ग से रात 12:30 बजे रवाना होगी. रास्ते में यह रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, धनबाद, जसीडीह, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

यह ट्रेन अगले दिन यानी 2 मार्च 2026 की सुबह 4:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी. यह रूट छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार को जोड़ते हुए हजारों यात्रियों के लिए सीधा संपर्क उपलब्ध कराएगा.

मधुबनी से दुर्ग वापसी

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल, यह ट्रेन 2 मार्च 2026 को सुबह 6:15 बजे मधुबनी से रवाना होगी. वापसी में यह दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, जसीडीह, धनबाद, रांची, राउरकेला, रायगढ़, बिलासपुर और रायपुर होते हुए 3 मार्च 2026 को दोपहर 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी. इस स्पेशल सेवा से बिहार से छत्तीसगढ़ लौटने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

 किन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

बता दें कि दोनों दिशाओं की ट्रेनों का ठहराव रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, धनबाद, जसीडीह, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा.

इससे अलग-अलग राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. इस होली स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 2 एसएलआरडी कोच, 5 जनरल कोच, 9 स्लीपर कोच, 2 एसी थ्री टियर कोच शामिल हैं. इससे सामान्य, स्लीपर और एसी श्रेणी के यात्रियों को उनकी आवश्यकता अनुसार यात्रा विकल्प मिल सकेगा.

ज़रूर पढ़ें