MP News: भोपाल में एक और लव जिहाद, फैजान ने राकेश कुशवाहा बनकर युवती से किया दुष्कर्म, बजरंग दल की मदद से थाने पहुंची पीड़िता

हत्या का आरोपी फैजान दिसंबर 2025 में जेल से छूटने के बाद महिला को फिर परेशान करने लगा. इस दौरान आरोपी फैजान ने महिला और उसके पूरी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं आरोपी ने पिछले 2 महीनों में 15 बार दुष्कर्म किया.
Accused Faizan was trying to forcibly take the woman with him.

आरोपी फैजान महिला को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था.

MP News: मध्य प्रदेश मे लव जिहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब नया मामला राजधानी भोपाल में सामने आया है. यहां फैजान नाम के युवक ने पहले तो राजेश कुशवाहा बनकर हिंदू युवती से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया. आरोपी ने महिला के घरवालों को जान से मारने की धमकी देकर कई बार महिला के साथ रेप किया. 10 फरवरी को आरोपी महिला को जबरन अपने साथ ले जा रहा था, लेकिन आसपास के दुकानवालों की मदद से महिला खुद को बचा पाई. इसके बाद बजरंग दल की मदद से थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई.

हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है आरोपी

साल 2022 में युवती की फेसबुक के जरिए आरोपी से पहचान हुई थी. आरोपी ने खुद को राजेश कुशवाहा बताया था. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया. लेकिन कुछ समय बाद महिला को आरोपी ती सच्चाई का पता चला तो उसने आरोपी फैजान से रिश्ता तोड़ दिया. लेकिन इसके बाद आरोपी फैजान महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा और महिला के साथ दुष्कर्म किया. हालांकि इसके बाद आरोपी हत्या के केस में गिरफ्तार हो गया और जेल चला गया.

2 महीने में 15 बार किया गया दुष्कर्म

हत्या का आरोपी फैजान दिसंबर 2025 में जेल से छूटने के बाद महिला को फिर परेशान करने लगा. इस दौरान आरोपी फैजान ने महिला और उसके पूरी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं आरोपी ने पिछले 2 महीनों में 15 बार दुष्कर्म किया.

बजरंग दल की मदद से थाने पहुंची महिला

आरोपी पिछले 2 महीनों से महिला को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. 10 फरवरी को भी आरोपी फैजान पीड़िता को जबरन अपने साथ ले जा रहा था. इस दौरान महिला ने जेल रोड पी 2 होटल के पास दुकान वालों से मदद मांगी और इस तरह महिला खुद को बचा पाई. इसके बाद बजरंग दल वालों की मदद से पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: MP News: विस्तार न्यूज़ की खबर का असर, आर्य समाज मंदिर के सामने शराब की दुकान हटाने का आदेश

ज़रूर पढ़ें