दिल्ली में आज से सबसे बड़ी AI Impact Summit, 7 देशों के राष्ट्रपति और 9 देशों के प्रधानमंत्री होंगे शामिल
दिल्ली एआई समिट
AI Impact Summit Delhi: नई दिल्ली में आज सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का बड़ा इवेंट होने जा रहा है, जिसमें करीब 7 देशों के राष्ट्रपति, 9 देशों के प्रधानमंत्री और दुनियाभर की बड़ी AI टेक कंपनियों के CEO शामिल होने जा रहे हैं. आज से भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट होगा. समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे. इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ, 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम में हो रहा है.
#WATCH दिल्ली: आज से भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट होगा। समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ, 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत… pic.twitter.com/sTBePykj6s
सोमवार को क्या होगा?
आज सोमवार यानी 16 फरवरी से AI Impact Summit की शुरुआत हो रही है. आज से सेशन का टॉपिक ‘AI के दौर में रोजगार का भविष्य’ होगा. सेशन के स्पीकर भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंथा नागेश्वरन, इफोएज के संजीव भिकचंदानी होंगे. इसके अलावा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसन से अनुराग मैरान और AI4India के शशि शेखर वंपति भी रहेंगे.
ये भी पढ़ेंः ‘गलत जगह U-Turn लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे…’, पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने लिए मजे
AI का यह इवेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितना बड़ा है. इसके शामिल होने वाले लोगों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है. कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में किसी प्रकार की यातायात की समस्या न हो, इसके लिए कई रूट्स को डायवर्ड किया गया है.
यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास… pic.twitter.com/7gxXJEtpOz
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2026
PM मोदी बोले- हमारे लिए गर्व की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि भारत AI प्रभाव शिखर सम्मेलन के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं. इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है. यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है.”