MP News: जबलपुर के सिहोरा में फिर बढ़ा तनाव, हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन
सिहोरा में हिंसा के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया.
MP News: जबलपुर के सिहोरा में हिंसा के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. मामले में हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. हिंदूवादी संगठनों की मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए. हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि आरोपियों पर अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हम आंदोलन करेंगे.
भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिहोरा इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है. जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए और किसी को भी डरने या घबराने की जरूरत नहीं है.
तनाव के बाद जमकर हुआ पथराव
पूरा मामला सिहोरा के वार्ड नंबर-5, आजाद चौक का है. जानकारी के मुताबिक आरती के समय मंदिर में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हो गया. चश्मदीदों के मुताबिक आरती के दौरान एक युवक ने मंदिर की ग्रिल पर चढ़कर तोड़फोड़ करने की कोशिश की थी, जिस वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई. जिसमें दो पक्ष आमने-सामने आ गए. इसके बाद उपद्रवी लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए और जमकर पत्थरबाजी की.
मंदिर और मस्जिद दोनों जगह एक साथ बज रहे थे लाउडस्पीकर
बताया जा रहा है कि मंदिर और मस्जिद दोनों ही जगह एक साथ लाउडस्पीकर बज रहे थे. इसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पथराव शुरू हो गया. हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल प्रशासन का दावा है कि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ये भी पढे़ं: MP News: मैहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान SI गंभीर रूप से झुलसा; पुतला दहन कर रहे थे कार्यकर्ता