MP में महंगी हो सकती है बिजली! 10 फीसदी तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव, हर महीने इतना बढ़ सकता बिल का बोझ

MP News: बिजली कंपनियों ने 10 फीसदी टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इस प्रपोजल के मुताबिक औसत 300 रुपये तक बिजली बिल में वृद्धि हो सकती है. बिजली कंपनियों ने राज्य विद्युत नियामक आयोग को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ये प्रस्ताव भेजा है.
mp electricity bill hike 10 percent proposal

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी हो सकती है

MP News: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है. राज्य में 1 अप्रैल 2026 से बिजली महंगी हो सकती है. बिजली कंपनियों ने 10 फीसदी टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इस प्रपोजल के मुताबिक औसत 300 रुपये तक बिजली बिल में वृद्धि हो सकती है. बिजली कंपनियों ने राज्य विद्युत नियामक आयोग को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ये प्रस्ताव भेजा है.

ग्राहकों पर कितना बोझ पड़ेगा?

बिजली कंपनियों द्वारा गए प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो 1 अप्रैल 2026 से ही नई दरें लागू हो जाएंगी. इस वृद्धि से आम लोगों के बजट पर असर पड़ेगा. इससे ग्राहकों को सालभर में 3600 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे. इसका सीधा सा मतलब है कि हर महीने 300 रुपये एक्स्ट्रा बिल बढ़ जाएगा.

क्या हैं प्रस्तावित दरें?

  • 50 यूनिट के लिए ग्राहकों को 4.78 रुपये प्रति यूनिट देना होगा, वर्तमान दर 4.45 रुपये प्रति यूनिट है.
  • 51 से 150 यूनिट तक 5.82 रुपये प्रति यूनिट देना होगा, वर्तमान दर 5.41 रुपये प्रति यूनिट है.
  • 151 से 300 यूनिट के लिए ग्राहकों को 7.3 रुपये प्रति यूनिट देना होगा, जो वर्तमान दर 6.79 रुपये प्रति यूनिट है.
  • 300 यूनिट से ज्यादा होने पर बिजली उपभोक्ताओं को 7.3 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे. वर्तमान दर 8.98 रुपये प्रति यूनिट है.

ये भी पढ़ें: विधायक सदन में सरकार पर दोहरा दबाव, छात्रावास हादसे पर जवाब टला, कन्यादान योजना की बीपीएल शर्त पर घमासान

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

बिजली बिल की प्रस्तावित दरों को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोयले से जीएसटी हट जाने से विद्युत बनाने में खर्च कम हो गया है. इसके बाद भी बिजली कंपनियों टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. ये प्रस्ताव मध्य प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के पास है, प्रस्ताव पर मंजूरी दे या नहीं. इस पर जनसुनवाई के बाद निर्णय लिया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें