Indore में इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच T20 मुकाबला आज, ये रास्ते रहेंगे बंद, पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था

Indore T20 Match: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला रविवार शाम 7 बजे से होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों देशों की क्रिकेट टीम शनिवार (10 अक्टूबर) को इंदौर पहुंच गई हैं. इससे पहले दो मुकाबले हो चुके हैं. भारत और वेस्टइंडीज एक-एक से बराबरी पर हैं.
Holkar Stadium Indore

होलकर स्टेडियम इंदौर

Indore T20 Match: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला रविवार शाम 7 बजे से होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों देशों की क्रिकेट टीम शनिवार (10 अक्टूबर) को इंदौर पहुंच गई हैं. इससे पहले दो मुकाबले हो चुके हैं. भारत और वेस्टइंडीज एक-एक से बराबरी पर हैं. यही वजह है कि आज का मैच अहम माना जा रहा है. सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. जानकारी के मुताबिक 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

ये रास्ते रहेंगे बंद

  • लेटर्न चौराहे से जंजीरवाला चौराहे और इंडस्ट्रीज क्षेत्र तक जाने वाला रास्ता.
  • घंटाघर से जंजीरवाला चौराहे और लेटर्न चौराहे तक.
  • पलासिया और घंटाघर से हाई कोर्ट होते हुए लेटर्न चौराहे तक.

पासधारी वाहनों के लिए पार्किंग कहां रहेगी?

P-1 से P-4: सांची प्वॉइंट से होते हुए स्टेडियम के उषाराजे गेट से एंट्री
P-5: इंदौर टेनिस क्लब रोड साइड
P-6: अभय प्रशाल रोड साइड
P-7: इंदौर टेनिस क्लब
P-8: अभय प्रशाल
P-9: दोपहिया वाहनों के लिए बास्केटबॉल परिसर
P-10: प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के वाहन विवेकानंद स्कूल मैदान में पार्क किए जाएंगे

दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

  • विजयनगर और मालवा मिल की ओर से आने वाले दर्शक: पंचम की फेल
  • राजवाड़ा और मरीमाता की ओर से आने वाले दर्शक: SGSITS और बाल विनय मंदिर
  • पलासिया और भंवरकुआं की ओर से आने वाले दर्शक: SGSITS मैदान या बाल विनय मंदिर स्कूल मैदान

ये भी पढ़ें: इंदौर टू जोधपुर मात्र डेढ़ घंटे का सफर! विंटर सीजन में डायरेक्ट फ्लाइट की मिली सौगात

10 से ज्यादा ड्रोन से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा गया है. होलकर स्टेडियम की निगरानी 160 CCTV कैमरों से की जाएगी. 10 से ज्यादा ड्रोन से निगरानी की जाएगी. इसके साथ ही 1500 पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालेंगे. दूसरे जिलों से पुलिस बल को बुलाया गया है. कई स्तरों की सिक्योरिटी को रखा गया है. 60 फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं. मैच में 27500 दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

ज़रूर पढ़ें