MP News: भोपाल से 2 नई ट्रेनों का शुभारंभ, धनबाद एक्सप्रेस से झारखंड जाना होगा आसान

भोपाल रेलवे जंक्शन पर शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा और सीधी सांसद राजेश मिश्रा भी मौजूद रहे.
Chief Minister Dr. Mohan Yadav flagged off the train.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया.

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दो नई ट्रेनों का शुभारंभ हुआ है. यह दोनों नई ट्रेनें लोगों के आवागमन को आसान बनाएंगी. पहली ट्रेन भोपाल से धनबाद के लिए शुरू हुई है और दूसरी ट्रेन भोपाल से चोपन के लिए शुरू हुई है. इन दोनों ट्रेनों का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर की है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशी की बात है कि लोगों को दो नई ट्रेनों की सौगात मिल रही है. इसके लिए मध्य प्रदेश की जनता को बधाई. मध्य प्रदेश से झारखंड आने-जाने वाले लोगों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी.

डॉ मोहन यादव ने दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

भोपाल रेलवे जंक्शन पर शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा और सीधी सांसद राजेश मिश्रा भी मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव वर्चुअली शामिल हुए. रेल मंत्री ने दो नई ट्रेनों के लिए मध्य प्रदेश और झारखंड को बधाई दी है. क्यूंकि भोपाल धनबाद एक्सप्रेस शुरू होने से भोपाल से झारखंड की ओर जाने वाली यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है.

दोनों ट्रेनों की बुकिंग शुरू हुई

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों से मध्यप्रदेश और झारखंड के बीच यात्रा और अधिक आसान, सुरक्षित और किफायती होगी. दोनों ट्रेनों की टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है. भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11631/11632 होगी. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी.

  • भोपाल से प्रस्थान- सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को रात 8:55 बजे
  • धनबाद पहुंचना- अगले दिन रात 8:20 बजे
  • वापसी में धनबाद से प्रस्थान- सुबह 7:20 बजे
  • भोपाल आगमन- अगले दिन सुबह 7:00 बजे

इन जगहों पर रुकेगी ट्रेन

भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का प्रमुख ठहराव विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, रेनुकूट, नगर उंटारी, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, पतरातू, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ समेक कई स्टेशनों पर होगा. वहीं भोपाल-चोपन एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11633/11634 होगी. यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी.

  • भोपाल से प्रस्थान- हर रविवार रात 8:55 बजे
  • चोपन आगमन- अगले दिन सुबह 10:50 बजे
  • वापसी में चोपन से प्रस्थान- सोमवार शाम 5:10 बजे
  • भोपाल आगमन- अगले दिन सुबह 7:00 बजे

बता दें कि भोपाल -धनबाद एक्सप्रेस में 22 एलएचबी कोच, सभी प्रमुख श्रेणियां उपलब्ध दोनों ट्रेनों में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी प्रथम श्रेणी, द्वितीय एसी, थर्ड एसी, स्लीपर, सामान्य श्रेणी, एसएलआरडी और जनरेटर कार शामिल है.

ये भी पढ़ें: MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया

ज़रूर पढ़ें