पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, E-Passport के लिए कैसे करें Apply, जानें पूरी प्रोसेस

How To Apply E-passport: अगर आप भी ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई प्रोसेस को फॉलो कर फॉर्म भरें.
How to Apply E-passport

ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें अप्लाई?

How To Apply E-passport: अगर आपको भारत से किसी भी दूसरे देश जाना हो, तो पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. पासपोर्ट एक पहचान पत्र है, जो विदेश यात्रा के लिए अनिवार्य होता है. पासपोर्ट बनवाने के लिए काफी लंबी प्रोसेस से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब ई-पासपोर्ट लॉन्च किया गया है, जिसकी प्रोसेस को काफी आसान बनाया गया है और आप इसके लिए घर पर अपने से ही ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. यहां जानिए ई-पासपोर्ट के लिए स्टेप्स टू स्टेप्स पूरा प्रोसेस, कैसे करें अप्लाई?

ई-पासपोर्ट पहले की अपेक्षा काफी आसान और एडवांस है. यह पहल पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 के तहत शुरू की गई है. ताकि लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए चक्कर न काटना पड़े. ई-पासपोर्ट का मकसद इंटरनेशनल यात्रा को ज्यादा सेफ, तेज और भरोसेमंद बनाना है. इसमें लगी चिप यात्रियों की डिटेल्स को डिजिटली सेफ रखती है. अगर आप भी ई-पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है, यहां जानें स्टेप्स टू स्टेप्स पूरा प्रोसेस.

ई-पासपोर्ट बनवाने की प्रोसेस

  • सबसे पहले आधिकारिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल की वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in/psp पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें, अगर पहले से रजिस्ट्रेशन है, तो फिर सीधे लॉगिन करें.
  • इसके बाद ऊपर की ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें. वहां पर Apply for Fresh Passport या Re-issue का ऑप्शन दिखेगा.
  • ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद फॉर्म को ऑनलाइन भर लें. इसके बाद फीस का ऑनलाइन पेमेंट कर दें.
  • जहां आप अपने पासपोर्ट को मंगाना चाहते हैं, वहां का पासपोर्ट सेवा केंद्र या डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक करें. तय तारीख पर अपना वेरीफिकेशन करा लें.
  • सेवा केंद्र पर आपकी फोटो और फिंगरप्रिंट जैसे बायोमेट्रिक डाटा लिए जाएंगे. प्रोसेस पूरी होने पर आपके स्थाई या बताए गए पते पर ई-पासपोर्ट भेज दिया जाएगा.

ये भी पढे़ंः मुनीर आर्मी को तगड़ा झटका, तालिबान ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, PAK फाइटर जेट का काम तमाम

क्या है ई-पासपोर्ट?

ई-पासपोर्ट और सामान्य पासपोर्ट में ज्यादा कुछ अंतर नहीं है. दोनों देखने में भी एक जैसे ही हैं. लेकिन ई-पासपोर्ट के अंदर एक सेफ RFID चिप और एंटीना लगा होता है. जिसमें पासपोर्ट बनवाने वाले की पूरी डिटेल्स रहती है. ई-पासपोर्ट को पहचानने के लिए इसके कवर पर राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे छोटा सा गोल्डन चिप मार्क बना होता है. इसके अलावा कोई ज्यादा अंतर नहीं है.

क्या-क्या लगेगा डॉक्यूमेंट्स

ई-पासपोर्ट बनवाने के लिए पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड में से अगर कोई भी एक दस्तावेज आपके पास है, तो आप दे सकते हैं. वहीं निवास के तौर पर बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट या राशन कार्ड, इनमें से कुछ भी दे सकते हैं. जन्मतिथि के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, दसवीं की मार्कशीट जरूरी है. अगर आपके पास ये डॉक्यूमेंट्स हैं, तो आप आसानी से ई-पासपोर्ट बनवा सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें