महिलाओं को 2500 रुपए, 10वीं के स्टूडेंट्स को लैपटॉप…दिल्ली सरकार के बजट में क्या है खास, यहां जानें 10 बड़ी बातें
सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया दिल्ली सरकार का बजट
Delhi Budget: दिल्ली विधानसभा में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया है, जो करीब 1,03,700 करोड़ रुपए का है. सरकार का मुख्य फोकस इस बार पर्यावरण और ग्रीन इनिशिएटिव पर रहा है. इसके लिए दिल्ली सरकार के कुल बजट का करीब 21 प्रतिशत हिस्सा खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है. यानी दिल्ली सरकार के इस बजट को ‘ग्रीन बजट’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है. यहां पढ़ें बजट में क्या है खास?
दिल्ली जल बोर्ड को 9000 करोड़ रुपये और अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए 800 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. प्रति व्यक्ति आय की अगर बात की जाए, तो राष्ट्रीय औसत आय से करीब 2.5 गुना और 5 लाख 10 रुपए रहने का अनुमान है. दिल्ली सरकार का अनुमान है कि इस साल के अंत में GSDP 9.4% बढ़कर करीब 13 लाख 27 हजार करोड़ रुपए हो जाएगी. परिवहन को भी काफी बड़ा हिस्सा मिला है. इसके अलावा बिजली, शिक्षा, स्वास्थ और पानी पर भी फोकस रखा गया है.
ये भी पढ़ेंः ‘ईरान-इजरायल और US के संपर्क में हम…’, PM मोदी बोले- जंग जारी रही तो गंभीर परिणाम होंगे
बजट में क्या है खास?
- 1 लाख 3 हजार करोड़ रुपए का बजट.
- पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन परियोजनाओं के लिए 21% हिस्सा.
- पीडब्ल्यू के लिए 5,921 करोड़ रुपये का प्रावधान.
- शिक्षा के लिए 19,148 करोड़ रुपये का आवंटन.
- परिवहन के लिए 8,374 करोड़ रुपए का बजट.
- महिलाओं को 2500 रुपए दिया जाएगा. इसके लिए 5,11, करोड़ रुपए का प्रावधान.
- नवजात शिशुओं की 56 प्रकार की जांच के लिए अनमोल योजना.
- कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल और 10वीं में मेरिट में आने वाले छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा.
- नगर निगम के लिए 11,666 करोड़ रुपए.
- शहरी विकास और आवास के लिए 7,887 रुपए का प्रावधान.