दबंगई! सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार की बुरी तरह पिटाई की, फिर एक किलोमीटर तक घसीटते रहे

आरोपियों ने दुकानदार को कार में लटकाकर एक किलोमीटर तक घसीटा. इस दौरान दुकानदार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा. तेज रफ्तार कार में लटकाकर वे सिगरेट दुकानदार को दौड़ाते रहे.
When the shopkeeper did not pay for the cigarettes, the miscreants hung him in a high-speed car and drove away.

सिगरेट के पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार को तेज रफ्तार कार में लटकाकर दौड़ाया.

Mumbai viral video: मुंबई में एक दुकानदार को सिगरेट बेचने के बाद उसके पैसे मांगना बहुत महंगा पड़ गया. सिगरेट के पैसे मांगने पर बदमाश इतना भड़के कि उन्होंने पहले तो दुकानदार को बुरी तरह पीटा और फिर कार से एक किलोमीटर तक घसीटते रहे. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तेज रफ्तार कार दुकानदार को घसीटते हुए जाती हुई दिखाई दे रही है.

एक महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

पूरा मामला मुंबई के ओशिवरा इलाके का है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दुकान से सिगरेट खरीदी थी. लेकिन जब दुकानदार ने सिगरेट के पैसे मांगे तो आरोपी दबंगई दिखाने लगे. जब दुकानदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिटाई शुरू कर दी. आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वहीं वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस ने दो दिन के अंदर ही एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

क्रूरता के पहले भी आ चुके हैं मामले

आरोपियों ने दुकानदार को कार में लटकाकर एक किलोमीटर तक घसीटा. इस दौरान दुकानदार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा. तेज रफ्तार कार में लटकाकर वे सिगरेट दुकानदार को दौड़ाते रहे. आरोपियों ने ये भी नहीं सोचा कि अगर दुकानदार कार से गिर जाता तो तो उसकी जान भी जा सकती थी. वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार के पीछे कुत्ते भी तेजी से दौड़ रहे हैं.

हालांकि ये पहला मामला नहीं जब कार दौड़ाकर इस तरह की क्रूरता दिखाई गई हो, इसके पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. जिसमें इसी तरह कार सवारों की क्रूरता दिखाई दी थी.

ये भी पढे़ं: मिडिल ईस्ट जंग का दवाइयों पर भी असर, बढ़ेंगे दाम, सरकार ने दी मंजूरी

ज़रूर पढ़ें