10 दिनों तक ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर नहीं होंगे हमले, ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा Iran

Donald Trump On Iran Strikes: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले हमलों को 10 दिनों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
Donald Trump I

डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump On Iran Strikes: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले हमलों को 10 दिनों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. यह फैसला ईरान सरकार के अनुरोध पर लिया गया है. जानें ट्रंप ने क्या कहा?

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने 10 दिनों तक कार्रवाई रोकने की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दी है. जिसमें लिखा, ‘ईरानी सरकार के अनुरोध पर मैं ऊर्जा ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई को 10 दिनों के लिए रोक रहा हूं, जो सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे तक जारी रहेगा.’ इस दौरान ट्रंप ने अच्छी बातचीत के भी संकेत दिए हैं.

10 दिनों तक हमला नहीं करने की घोषणा की

बता दें, ट्रंप ने जंग के बीच पहले ईरान पर हमला करने की चेतावनी दी और कहा कि अगर 48 घंटों के अंदर बातचीत कर मामला नहीं सुलझा, तो ऊर्जा ठिकानों को तबाह कर देंगे. इसके बाद 5 दिनों तक जंग रोकने की बात कही. अब एक बार फिर जब 5 दिन पूरे होने लगे, तो उन्होंने 10 दिनों तक हमला नहीं करने की घोषणा की है. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और वे बहुत अच्छी तरह से चल रही है.

ये भी पढ़ेंः खार्ग आइलैंड: सत्ता परिवर्तन नहीं, ईरान के तेल भंडार पर है अमेरिका की नजर!

28 फरवरी को शुरू हुई थी जंग

28 फरवरी को शुरू हुई जंग के बाद अमेरिका और इजरायल ने ईरान के तेल और ऊर्जा ठिकानों पर कई भीषण हमले किए. इस हमले के पीछे का मकसद ईरान की सैन्य और आर्थिक कमर को तोड़ना था. इस दौरान ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल के ठिकानों पर कई मिसाइलें दागीं और ड्रोन हमले किए. जिसके बाद जंग बढ़ती ही चली गई. हालांकि अब अमेरिका ने 10 दिनों तक हमले नहीं करने की घोषणा की है. अब देखना यह होगा कि ईरान अब इस मामले में क्या करता है?

ज़रूर पढ़ें