‘संकट को जानने के बावजूद सरकार ने पेट्रोल डीजल का स्टॉक नहीं बढ़ाया’, सांसद तन्खा ने सरकार पर निशाना साधा
सांसद विवेक तन्खा(File Photo)
Vivek Tankha on Enegy crises: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और उसकी वजह से देश में बने अंदरूनी हालात पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार पर तीखा प्रहार किया है. सांसद तन्खा का कहना है की देश में पेट्रोल-डीजल की कमी होगी. यह सरकार को पहले ही समझ आ गया था. बावजूद इसके स्टॉक नहीं बढ़ाया गया.
‘हमारी फॉरेन पॉलिसी पिट चुकी है’
विवेक तन्खा ने कहा, ‘वर्तमान परिस्थितियों में यह भी स्पष्ट हो गया है कि हमारे देश की फॉरेन पॉलिसी पिट चुकी है. हमसे ज्यादा इंपोर्टेंस पाकिस्तान के पीएम को मिल रहा है. वह सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करते हैं, जबकि हमारे देश के पीएम अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे बात भी नहीं कर पा रहे.’
विवेक तन्खा ने यह भी कहा कि भारत सरकार रूस से तेल खरीदती थी, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने मना किया और हमने रूस से तेल लेना बंद कर दिया. हालांकि यह कूटनीतिक मामला है. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने यह भी कहा कि आज हम वैश्विक संकट से गुजर रहे हैं. ऐसे में देश को एकजुट होना चाहिए और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता में इस संकट से निबटने के लिए विश्वास पैदा करे.
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का भारत पर असर
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर भारत पर दिखने लगा है. कई जगहों पर एलपीजी गैस सिलंडर को लेकर दिक्कत हो गई है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई रेस्टोरेंट, होटल बंद हो गए हैं या बंद होने की कगार पर हैं. इसके अलावा कई जगहों पर पेट्रोल डीजल की कमी भी देखी गई है.
ये भी पढे़ं: MP News: भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद में HC के जज ने किया निरीक्षण, 2 अप्रैल को होगी सुनवाई