MP Weather Today: मध्य प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 28 जिलों में बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

MP Weather: मौसम विभाग भोपाल के अनुसार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के भिंड और दतिया जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है, वहीं भोपाल और जबलपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर चलेगा.
Weather

मौसम समाचार

MP Weather News: मध्य प्रदेश में मार्च का दूसरा मजबूत मौसम सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिससे प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. रविवार को ग्वालियर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि सोमवार से इसका असर और बढ़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग भोपाल के अनुसार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के भिंड और दतिया जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है, वहीं भोपाल और जबलपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर चलेगा.

एमपी में मौसम नया सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार आ रही है. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम भी सक्रिय हैं. इन सभी के संयुक्त असर से मौसम प्रणाली मजबूत हो रही है, जिससे कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना बन रही है. यह सिस्टम अगले पांच से छह दिन तक सक्रिय रहेगा.

चार दिन तक रहेगा व्यापक असर

मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च से शुरू हुआ यह बदलाव अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा. ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. विभाग ने 2 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है.

इन तारीखों पर ज्यादा असर

30 और 31 मार्च को कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है, खासकर भिंड और दतिया में. 1 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर रहेगा. 2 अप्रैल को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने के आसार हैं.

तापमान में आएगी गिरावट

लगातार आंधी और बारिश के कारण दिन के तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वर्तमान में कई शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. रविवार को मंडला में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी गर्मी का असर बना रहा.

ये भी पढे़ं- भोपाल से सिर्फ दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स, दूसरे शहरों की उड़ानों के लिए करना होगा इंतजार, नया शेड्यूल जारी

ज़रूर पढ़ें