AI ने एक ही झटके में छीनीं 12,000 भारतीयों की नौकरियां, Oracle के CEO के ‘बड़ा मौका’ वाले बयान पर मच गया बवाल

Oracle layoffs India: Oracle ने कुल 30,000 लोगों की छटनी की है, जिसमें करीब 12,000 भारतीय हैं. कंपनी के CEO अरविंद श्रीनिवास ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर कहा कि AI की वजह से नौकरी गंवाने वालों को इसे एक मौके की तरह देखना चाहिए.
Oracle CEO Aravind Srinivas

Oracle कंपनी के CEO अरविंद श्रीनिवास

Oracle layoffs India: Artificial Intelligence (AI) की वजह से एक कंपनी ने एक ही झटके में करीब 12,000 लोगों को बेरोजगार कर दिया. इसकी जानकारी खुद Oracle कंपनी के CEO ने दी है. उन्होंने नौकरी जाने को लेकर खुशी जाहिर की है और कहा कि इसे नौकरी गंवाने वाले लोगों को एक बड़े मौके की तरह देखना चाहिए. एआई कमाई के नए रास्ते बनाने में सुविधा देता है. फिलहाल, अब Oracle कंपनी के CEO का यह बयान काफी वायरल हो रहा है. जानें CEO ने क्या कहा?

Oracle ने कुल 30,000 लोगों की छटनी की है, जिसमें करीब 12,000 भारतीय हैं. कंपनी के CEO अरविंद श्रीनिवास ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर कहा कि AI की वजह से नौकरी गंवाने वालों को इसे एक मौके की तरह देखना चाहिए और खुद का काम शुरू करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए जरूर नुकसान होगा, लेकिन AI टूल्स लोगों को कई मौके देगा. यह बिजनेश शुरू करने और कमाई के नए रास्ते बनाने की सुविधा देता है. उन्होंने नौकरी छंटनी पर काफी खुलकर बात की है.

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

अरविंद श्रीनिवास ने कहा कि एआई अब एक नई संभावना और नया मौका लेकर आया है. इन टूल्स को सीखने का प्रयास करें और अपना छोटा व्यापार शुरू करें. बहुत से लोग अपनी नौकरी से खुश नहीं रहते हैं. उनके लिए यह अच्छा मौका है. हालांकि उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है.

ये भी पढ़ेंः नहीं मिली गैस तो ढूंढा खाना पकाने का अनोखा तरीका, प्रयागराज के अमन का देशी जुगाड़ देख हो जाएंगे हैरान, Video

क्या करती है कंपनी

एआई को लेकर इन दिनों कई खबरें आती रहती हैं, कि कंपनियों ने छटनी शुरू कर दी है. कई AI एक्सपर्ट का भी मानना है कि आने वाले सालों में एआई लाखों नौकरियों पर असर डालेगा. इसका सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनियाभर के देशों में असर देखने को मिलेगा. इंडस्ट्री लीडर्स ने भी बेरोजगारी का स्तर 30 प्रतिशत से भी ज्यादा पहुंचने की चेतावनी दी है. बता दें, जिस कंपनी ने 12 हजार भारतीयों की छटनी की है. वह मुख्य रूप से डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, क्लाउंड कंप्यूटर और एंटरप्राज सॉफ्टवेयर प्रोवाइड कराती है.

ज़रूर पढ़ें