राघव चड्ढा से AAP ने छीना राज्यसभा डिप्टी लीडर का पद, कहा- सदन में इन्हें बोलने के लिए समय न दिया जाए

Delhi: आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है. इसके साथ ही पार्टी उन्हें बोलने नहीं देने की मांग की है.
AAP MP Raghav Chadha

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है. उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और आम आदमी पार्टी के पंजाब से ही राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल लेंगे. पार्टी ने इस मामले पर औपचारिक पत्र लिखकर राज्यसभा सचिवालय को जानकारी दी है. इसके साथ ही उन्हें संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए, इसकी भी मांग की है.

दरअसल, राघव चड्ढा को लेकर काफी समय से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. इसके अलावा राघव काफी समय से पार्टी को लेकर चुप्पी भी साधे हुए थे. पार्टी के किसी मुद्दों पर उन्होंने कभी भी बात नहीं की है. शायद यही वजह है कि अब पार्टी ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने का फैसला लिया है. राघव चड्ढा पार्टी की कई मीटिंग से भी दूरी बनाए रखी है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए थे. लेकिन राघव चड्ढा नहीं दिखे.

पत्र में क्या लिखा?

जानकारी के अनुसार, पत्र में सख्त निर्देश देते हुए लिखा गया है कि राघव चड्ढा को उच्च सदन में बोलने के लिए पार्टी के निर्धारित कोटे से समय न दिया जाए. इसके अलावा राघव चड्ढा को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है. इस पत्र के बाद दिल्ली की पॉलिटिक्स में हलचल तेज हो गई है.

ये भी पढ़ेंः AI ने एक ही झटके में छीनीं 12,000 भारतीयों की नौकरियां, Oracle के CEO के ‘बड़ा मौका’ वाले बयान पर मच गया बवाल

AAP के पास 10 सांसद

बता दें, आम आदमी पार्टी के पास कुल 10 सांसद मौजूद हैं. जिसमें से 7 सांसद पंजाब से हैं और 3 दिल्ली से हैं. वर्तमान में राघव आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और प्रवक्ता हैं. वे चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने गए थे. राघव की जगह पर जिन राज्यसभा सांसद को डिप्टी लीडर के पद पर नियुक्त किया गया है, वो भी पंजाब से ही राज्यसभा सांसद हैं.

ज़रूर पढ़ें