UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर का नया प्लान! इस सीट से चुनाव लड़ने का कर द‍िया ऐलान

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान कर द‍िया है. उन्‍होंने कहा कि वह यह चुनाव आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से लड़ेंगे.
UP News, Om Prakash Rajbhar

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि इन चुनावों के लिए अभी काफी समय बचा हुआ है. इसके बाद भी सियासी सरगर्मी हर रोज बढ़ती ही जा रही है. तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं, इस बीच सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान कर द‍िया है. इसके बाद कई सियासी समीकरण बिगड़ सकते हैं. यही वजह है कि राजभर के इस ऐलान की चर्चा प्रदेश भर में हो रही है.

 योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री और जहूराबाद विधानसभा सीट से विधायक ओम प्रकाश राजभर ने ऐलान किया है कि वह अगला विधानसभा चुनाव आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से लड़ेंगे. मतलब साफ है कि वह अपनी मौजूदा सीट जहूराबाद से चुनाव नहीं लड़ेंगे. राजभर के इस ऐलान के बाद संजय निषाद के माथे पर चिंता की लकीरे खिंच सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक इस सीट पर निषाद पार्टी ही अपना उम्मीदवार उतारती आई है.

राजभर के ऐलान के बाद NDA के सहयोगी दलों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है. हालांकि संजय निषाद ने कहा कि जो भी फैसला शीर्ष नेतृत्व की तरफ से लिया जाएगा वही होगा. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में यूपी की सियासत में कितना बदलाव देखने को मिलता है.

किसके लिए सीट तैयार कर रहे राजभर

ओम प्रकाश राजभर के ऐलान ने न स‍िर्फ सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. बल्कि ये भी बता दिया है कि वह इस सीट पर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे. बल्कि अपने बेटे को यहां से चुनाव लड़ाएंगे. मतलब साफ है कि बेटे को विधायक बनाने के लिए राजभर ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि अब तक इस पूरे मामले में बीजेपी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी राजभर के इस ऐलान को कितना महत्व देती है

संजय निषाद ने क्या कहा?

जहूराबाद सीट से अभी तक संजय निषाद की निषाद पार्टी अपना उम्मीदवार उतारती आई है. ऐसे में जब राजभर के ऐलान को लेकर उनके सवाल किया गया तो उन्‍होंने ने कहा कि राजभर के बेटे भी मेरे बेटे के ही समान हैं. हम लोग एक ही परिवार के लोग हैं, बैठकर बातचीत की जा सकती है और बातचीत से जो भी तय होगा वो किया जाएगा. हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा कि गृहमंत्री अमित शाह हमारे सर्वेसर्वा हैं. उनका जो भी आदेश होगा  उसे माना जाएगा. सब कुछ सुलझ जाएगा.

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इन चुनावों की तैयारियों में सभी दल लग चुके हैं. इसके साथ ही प्रत्याशी भी अपने लिए सेफ सीट का चुनाव कर रहे हैं. बहरहाल देखना होगा कि आने वाले दिनों में यूपी की राजनीति में क्या बदलाव देखने को मिलता है. 

ये भी पढ़ें: Traffic Management: UP के 20 जिलों को अब जाम से मिलेगी मुक्ति, लागू हुई C-RTC योजना

ज़रूर पढ़ें