MP News: ‘जब युद्ध चरम पर था तो BJP इजरायल की तरफ थी, अब सुर बदल गए’, दोनों देशों को दोस्त बताने वाले बयान पर कांग्रेस का तंज
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा.
MP News: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव की गूंज अब विंध्य की धरती सतना में भी सुनाई दे रही है. इस अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों देशों को भारत का मित्र बताकर बीच का रास्ता निकाला, वहीं सतना के कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने इसे भाजपा का ‘दोमुंहापन’ करार दिया है.
विजयवर्गीय बोले- ईरान और इजरायल दोनों भारत के दोस्त
सतना में बुधवार को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक अल्प प्रवास पर पहुंचे थे. ‘गांव चलो अभियान’ की बैठक के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालातों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ईरान और इजरायल दोनों ही भारत के बेहतर मित्र हैं. लेकिन मंत्री के इस बयान ने जिले की सियासत को गरमा दिया है.
‘सीजफायर होते ही सुर बदल गए’
सतना विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर तीखा पलटवार किया है. कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और उसके नेता हमेशा से गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी करते आए हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तक युद्ध चरम पर था, तब भाजपा नेता इजरायल को ही सर्वोपरि मान रहे थे, लेकिन जैसे ही सीजफायर की खबरें आईं, तो सुर बदल गए. विधायक ने ईरान के राष्ट्रपति की मृत्यु पर भाजपा की चुप्पी और देश में बढ़ती एलपीजी और पेट्रोलियम की कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा है.
ये भी पढ़ें: MP Board Result 2026: कब आएंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, 7 मार्च को खत्म हुई थी परीक्षा